हाइवा ने युवक को कुचला, उग्र लोगों ने हाइवा को जलाया, सड़क जाम, भीड़ पर लाठीचार्ज

623 0

लोयाबाद। ईस्ट बसुरिया निछानी पुल के पास बुधवार की शाम हाइवा की चपेट में आने से एक 17 वर्षीय युवक हर्ष राज उर्फ निखिल की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।

इसके बाद लोगों का आक्रोश भड़क गया। उग्र लोगों ने हाइवा को आग के हवाले कर दिया और सडक जाम कर दिया। इस दौरार वहां से गुजरने वाले वाहनों को कोपभाजन बनना पड़ा।

उत्तेजित लोगों ने एक बाइक चालक की जमकर पीटाई कर दी। साथ ही आसपास खड़े हाइवा में तोड़-फोड़ की। हंगामा के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

सूचना मिलने के बाद बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू, कतरास अंचल निरीक्षक भिखारी राम, शंकर विश्वकर्मा के अलावे तेतुलमारी, भूली एवं पुलिस के जवान पहुंचे और स्थिति नियंत्रित करने के लिए उपद्रवियों पर लाठी चार्ज किया।

इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गयी। डीएसपी निशा मुर्मू ने पीड़ित परिवार से बातचीत कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उसके बाद शव उठाया गया और जाम हट गया। जाम के कारण दो घंटे तक लोग परेशान रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ईस्ट बसुरिया दो नंबर निवासी शैलेंद्र भारती का पुत्र हर्ष वर्तमान में रंगुनी में रहता था। शाम में अपने दोस्त के साथ बाइक से घर जा रहा था। हाथ में सिंघाड़ा लिये हुए था तभी दुर्घटना का शिकार हो गया।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

पहला कदम स्कूल में भाजपा का सेवा और समर्पण अभियान, दिव्यांग बच्चों के बीच उपकरण वितरण, रागिनी सिंह हुई शामिल 

Posted by - October 3, 2021 0
धनबाद : भाजपा द्वारा आयोजित सेवा और समर्पण अभियान की शुरुआत जगजीवन नगर पहला कदम दिव्यांग स्कूल में भाजपा जिला…

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों को मवेशी वितरण

Posted by - October 4, 2021 0
तोपचांची : तोपचांची प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना  के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।…

जज मौत मामले में होटवार जेल में बंद मामा से सीबीआई ने तीन घण्टे की पूछताछ

Posted by - October 8, 2021 0
धनबाद। जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम उत्तम आनंद की मौत के मामले में सीबीआई गुरुवार को रांची के होटवार जेल…

वीडियो- आउटसोर्सिंग में वर्चस्व को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, चली बम गोली, पुलिस ने किया दो बम बरामद

Posted by - August 30, 2021 0
रिपोर्ट राम पांडेय कतरास। चेतुडीह में संचालित केजरीवाल आउटसोर्सिंग में आंदोलन के दौरान दो पक्ष आमने सामने हुए और वर्चस्व…

तीसरी आंख में कैद हुए नकाबपोश अपराधी, दहशत में बरवाअड्डा के लोग

Posted by - June 9, 2022 0
बरवाअड्डा। बरवाअड्डा थाना अंतर्गत विज्ञान बिहार कॉलोनी में बुधवार देर रात आठ दस की संख्या में नकाबपोश अपराधियों का तस्वीर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *