झरिया: मारवाड़ी युवा मंच के झरिया समृद्धि शाखा के द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर झरिया के प्रसिद्ध शिक्षकों को बालिका विद्या मंदिर विधालय में रविवार को सम्मानित किया | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष विनोद शर्मा ,बालिका विद्या मंदिर के संयुक्त सचिव ब्रिजमोहन अग्रवाल एवं मारवाड़ी युवा मंच झरिया समृद्धि शाखा की अध्यक्ष अनिता अग्रवाल रही।
सम्मान समारोह कार्यक्रम मे अपने क्षेत्र मे बेहतर कार्य के लिए अमित शर्मा, मिस निम्मी रहलोन, हर्षा चुग, रेणू खैतान,डॉक्टर मीनू अख्तर, मनीष शर्मा, कुनाल कुमार विश्वकर्मा, सम्पा भट्टाचार्या , बिजेन्द नारायण, जया अग्रवाल समेत कई शिक्षकों को सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम की संयोजक रीता द्रोलिया एवं जया अग्रवाल थी | वही इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रियंका कुमारी हिम्मत सिंह का, प्रिती शर्मा, श्रीमती वर्षा तुलस्यान, नितु अग्रवाल, श्रीमती नेहा जलान, रीतु अग्रवाल का साथ रहा |