बलियापुर: बलियापुर गोविंदपुर मुख्य सड़क मार्ग जगदीश टर्निंग के पास हुई सड़क दुर्घटना में पति पत्नी की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान कान्ड्रा निवासी मनपुरन उर्फ धनंजय गोराई (45 वर्ष) व उनकी पत्नी पद्दा देवी (40 वर्ष) के रूप में की गयी। बताया जाता है कि दोनों पति पत्नी अपने बहन घर दलदली से कीर्तन देखकर घर वापस लौट रहे थे।
इसी बीच जगदीश टर्निंग के पास गोविंदपुर की ओर से आ रहे भारी वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों पति पत्नी की मौत हो गयी। घटना के बाद चालक भाग निकला । घटना के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घटनास्थल पर जिप सदस्य संजय महतो, पूर्व मुखिया कन्हाई बनर्जी, विद्युत चक्रवर्ती, पूर्व मुखिया लुकमान अंसारी, बैकुंठ नारायण महतो, महादेव महतो, रूपलाल महतो आदि पहुंचे।