पुलिस में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान : एसएसपी

301 0

धनबाद। विश्व महिला दिवस के मौके पर एसएसपी संजीव कुमार ने पुलिस लाइन में महिला पुलिसकर्मियों के लिए विशेष सम्मान समारोह का आयोजन कर महिला ग्रामीण एसपी रेशमा रमेशन, बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू, धनबाद के महिला थाना प्रभारी विशाखा कुमारी, शहर की ट्रैफिक कमान संभालने वाली एवं अन्य विधि संधारण में अच्छा कार्य करने वाली महिला पुलिस पदाधिकारियों को बुके देकर सम्मानित किया।

एसएसपी ने सभी महिला पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई भी दी। इस मौके पर सिटी एसपी आर रामकुमार, एएसपी मनोज स्वर्गियारी समेत सभी डीएसपी और थाना प्रभारी भी मौजूद थे। इस मौके पर एसएसपी संजीव कुमार ने कहा की पुलिस में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पुलिस में लगातार महिलाओं की संख्या में इजाफा भी की जा रही है, जो विभाग के लिए गौरव की बात है।

महिला देश की स्तम्भ, इन्हे आगे बढ़ने से देश बढ़ेगा आगे

एसएसपी ने कहा की देश को मजबूती प्रदान करने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। कहा की महिला के आगे बढ़ने से देश आगे बढ़ेगा। महिला देश की स्तम्भ है। उन्होंने कहा की देश में हर सेक्टर में महिलाओं का योगदान सर्वोपरि है।

महिलाओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता

संजीव कुमार ने कहा की उनकी पहली प्राथमिकता महिलाओं की सुरक्षा प्रदान करना है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभी हाल में ही कतरास में नया महिला थाना भी खोला गया। इससे पहले धनबाद में महिला थाना संचालित है। महिलाओं की सुरक्षा महत्वपूर्ण है, इसके लिए कई टीम बनाई गई है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने मनाया,राष्ट्रीय युवा दिवस, बांटा गया फेस मास्क और हैंड सैनिटाइजर

Posted by - January 12, 2022 0
धनबाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय और महासचिव एसएनपी श्रीवास्तव के आदेश अनुसार,प्रत्येक वर्ष की…

भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केन्द्रीय सचिव रमेश पांडेय के दादा की पुण्यतिथि में शामिल हुईं रागिनी सिंह

Posted by - February 15, 2022 0
धनबाद। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केन्द्रीय सचिव रमेश पांडेय के दादा स्व डॉ जनार्दन पांडेय के तृतीय पुण्यतिथि के अवसर…

मां कल्याणेश्वरी सिरामिक में खनन विभाग का छापा, एफआईआर, ट्रक समेत 15 टन अवैध कोयला जब्त, दो हिरासत में

Posted by - November 20, 2021 0
धनबाद । जिला प्रशासन के निर्देशानुसार मैथन ओपी अंतर्गत मां कल्याणेश्वरी सिरामिक में खनन विभाग की टीम ने छापामारी की।…

करोड़ो के कोयले के बदले डस्ट भेजकर जालसाजी करने वाले अनिल और हेमंत गोयल गए जेल

Posted by - September 10, 2021 0
धनबाद: करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में कोयलांचल के चर्चित उद्योगपति अनिल गोयल और हेमंत गोयल को पुलिस ने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *