सांसद खेल महोत्सव को लेकर कार्यकर्ताओ की महत्पूर्ण बैठक

168 0
सोमवार को धनबाद लोकसभा क्षेत्र में होने वाले सांसद खेल महोत्सव को लेकर झरिया कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह की अध्यक्षता एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई।
झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जेलगोरा स्थित बीसीसीएल स्टेडियम में होने वाले सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों को लेकर विशेष चर्चा हुई। खेल महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की दिशा में  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  रागिनी सिंह ने कहा कि यह बहुत गर्व का विषय है कि सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ झरिया विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है जहां धनबाद में रहने वाले सभी युवा प्रतिभागियों को तरह-तरह के खेलों में रजिस्ट्रेशन के माध्यम से शामिल किया जाना है।
इस खेल महोत्सव को सफल और ऐतिहासिक बनाने में हम सभी कार्यकर्ताओं को  अपना दमखम लगाना है और इस खेल महोत्सव को पूर्ण रूप से सफल बनाना है। मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, झरिया नगर अध्यक्ष अरुण साव, जोरापोखर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय, बस्ताकोला मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, लोदना मंडल अध्यक्ष राजाराम पासवान, भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष दिलीप भारती, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह चंद्रवंशी, अखिलेश सिंह के अलावा सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे
Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

सिंदरी- मोटरसाइकिल के क्लच तार के सहारे पेड़ से झूलता पाया गया 45 वर्षीय संजय राम का शव

Posted by - June 23, 2022 0
सिंदरी। नगर निगम सिंदरी अंचल के वार्ड नंबर 55 अंतर्गत एफसीआई सिंदरी के आरएम फोर क्वार्टर संख्या 965/ 66 निवासी…

चोरी के ज्वेलर्स खरीदने के आरोपी को लेकर बरोरा पहुंची बंगाल पुलिस, 15 लाख की सोने की हुई थी चोरी

Posted by - July 13, 2022 0
बरोरा। बरोरा थाना अंतर्गत हरिणा मार्केट में संचालित विजय ज्वेलर्स के मालिक पंद्रह लाख के चोरी के ज्वेलर्स खरीदने के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *