गुजरात में लाखों की ऑनलाइन ठगी करने वाले दो धनबाद से गिरफ्तार, लड़कियों की आवाज निकालकर लगाते थे चुना

381 0

धनबाद : साइबर ठगी के लिए चर्चित जामताड़ा के बाद धनबाद अपराधियों का नया गढ़ बन गया है। यंहा से अपराधी देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों से आनलाइन ठगी कर रहे हैं। एक ऐसे ही मामले में गुजरात पुलिस ने धनबाद पुलिस के साथ मिलकर सदर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर में उनके घर से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।  इन अपराधियों पर गुजरात के पाटन जिले के एक व्यवासी से लाखों रुपये की ठगी का आरोप है।

गुजरात राज्य के पाटन जिले में नवंबर माह में दर्ज साइबर ठगी का एक बड़ा मामला दर्ज किया गया था। पुलिस की जांच में इसके तार झारखंड के धनबाद से जुड़े पाए गए। साइबर टीम के इनपुट के बाद गुजरात पुलिस की तीन सदस्यीय टीम धनबाद पहुंची। धनबाद पुलिस को जानकारी देकर सदर थाना क्षेत्र इलाके में छापेमारी की। इसमें दो लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पूछताछ में पता चला कि इस साइबर ठगी के गिरोह में कई और सदस्य शामिल हैं। ऑनलाइन ठगी अपराधियों ने लड़की की आवाज निकालकर अंजाम दिया।

पकड़े गए आरोपियों को धनबाद न्यायालय में एडीजे -2 के समक्ष प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गुजरात पुलिस पाटन रवाना हो गयी है. गुजरात पुलिस ने इनके फरार साथियो के सतर्क होने का हवाला देते हुए आरोपियों के नाम तक का खुलासा नहीं किया।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

श्री श्री राश पूर्णिमा उत्सव में रागिनी सिंह हुई शामिल, कलाकारों के भजनों से माहौल भक्तिमय

Posted by - November 7, 2022 0
झरिया पोद्दारपाड़ा स्थित केवट पाड़ा में धीबर समाज द्वारा आयोजित श्री श्री राष पूर्णिमा उत्सव में आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति…

धूमधाम से मनाई गई आदि शंकराचार्य जयंती सह सामूहिक उपनयन संस्कार

Posted by - May 6, 2022 0
झरिया: श्री सत्यनारायण मन्दिर झरिया में आदि शंकराचार्य जयंती सह सामूहिक उपनयन संस्कार धूमधाम से मनाया गया ।पिछले 38 वर्षो…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *