मोंगिया, सलूजा स्टील, लाल फेरो के ठिकानों पर आयकर का छापा

223 0

बुधवार की सुबह गिरिडीह में आयकर विभाग ने तीन कंपनियों ने छापेमारी की है जिसमें मोंगिया, सलूजा स्टील, लाल फेरो शामिल है. छापेमारी गुप्त रखा गया। कई अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी नहीं थी। छापेमारी आयकर विभाग के वरीय अधिकारी प्रदीप डुंगडुंग के नेतृत्व चल रही है। मोंगिया स्टील समूह के संतपुरिया के साथ- साथ समूह के चेयरमैन डॉक्टर गुणवंत सिंह सलूजा के घर और कोलकाता के ठिकानों एक साथ छापेमारी की जा रही है। लाल फेरो में भी अहले सुबह से कारवाई शुरू हुई है।

छापेमारी में रांची और बिहार की टीम के अधिकारी रांची जिला पुलिस बल के जवानों को भी शामिल किया गया है। आज सुबह करीब छह बजे करीब 50 से अधिक गाडियों पर सवार होकर बिहार, झारखंड और बंगाल के 100 से अधिक की संख्या में अधिकारी यहाँ पहुंचे थे। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार टीम लंबी तैयारी के साथ आयी है। अभी कई दिनों तक यहां छापेमारी चलेगी, कागजों की जांच होगी

इस छापेमारी में लाल फेरो के मालिक चेतो साहू के साथ उसके भाई गांगो साहू के घर पर भी आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है। इस पूरी कार्रवाई में कार्रवाई में गिरिडीह आयकर विभाग के अधिकारियों को दूर रखे जाने की भी खबर है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

आयुष फाउंडेशन धनबाद ने बाल दिवस पर नेत्रहीन आवासीय विद्यालय में कराया क्राफ्ट वर्कशॉप

Posted by - November 14, 2022 0
बाल दिवस के अवसर पर आयुष फाउंडेशन धनबाद ने नेत्रहीन आवासीय विद्यालय में कराया क्राफ्ट वर्कशॉप का आयोजन किया। सचिव…

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना,सुखाड़ से प्रभावित किसान 30 नवंबर तक पोर्टल पर अपनी एंट्री कराना करे सुनिश्चित

Posted by - November 25, 2022 0
धनबाद के सभी प्रखंड (झरिया अंचल को छोड़कर) को सुखाड़ की कैटेगरी में रखा गया है। इसलिए सुखाड़ से प्रभावित…

जज मौत मामले में होटवार जेल में बंद मामा से सीबीआई ने तीन घण्टे की पूछताछ

Posted by - October 8, 2021 0
धनबाद। जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम उत्तम आनंद की मौत के मामले में सीबीआई गुरुवार को रांची के होटवार जेल…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *