जामाडोबा- करमा महोत्सव में विधायक पूर्णिमा सिंह युवतियों संग जावा नृत्य में हुई शामिल, बढ़ाया हौसला

899 0

झरिया : जामाडोबा.नव युवक संघ समिति डुमरी लाल बंगला की ओर से  जामाडोबा आदर्श स्कूल कालीमेला प्रांगण में बुधवार को करम महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव के दौरान मुख्य अतिथि झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह उपस्थित थी.

मांदर की थाप पर युवतियों संग विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने करम‌ महोत्सव में झारखंडी नृत्य में शिरकत की.

इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि करम पर्व भाई बहन की पवित्र रिश्ता का  प्रतीक है. जो कि बहन भाई की लंबी उम्र व खुशहाली के लिए करम व्रत रखती है. जिसमें झारखंड की संस्कृति  झलकती है.

इस अवसर क्षेत्र के बहनों ने करम गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया. बहनों ने गीत के माध्यम से कहा कि अधिक से अधिक भाई बहनों को शिक्षित बनने की जरूरत है ताकि स्व बिनोद बिहारी महतो के सपने को साकार किया जा सके .

नृत्य में कुल 23 टीमें भाग ली. पेटिया बस्ती, सुगियाडीह,बोकारो,भौरा, जहाजटांड, सीता नाला आदि क्षेत्र से बहने करम महोत्सव में  पहुंची थी. कार्यक्रम को सफल बनाने  में पूर्व पार्षद चंदन महतो,मनोज कुमार महतो,सुभाष महतो,अरुण महतो,विश्वनाथ महतो,आशिक कर्मकार,कृष्णा महतो,ओम प्रकाश महतो,राम महतो आदि थे.

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

उपेंद्र सिंह की पत्नी का प्रेस कांफ्रेंस, बताया एनआईए की कार्रवाई पंकज सिंह की साजिश,  एसएसपी से गुहार 

Posted by - December 30, 2021 0
धनबाद : रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह के घर पर एनआईए की छापामारी के बाद दूसरे दिन उनकी पत्नी रूनी  सिंह…

आवाज अखबार के शैलेन्द्र महतो उर्फ टिंकू पर अज्ञात अपराधियो ने किया जानलेवा हमला,स्थिति गम्भीर

Posted by - October 26, 2021 0
धनबाद। आवाज अखबार के शैलेन्द्र महतो उर्फ टिंकू पर अज्ञात अपराधियो ने जानलेवा हमला किया। शैलेंद्र महतो गम्भीर हालत में…

महुदा – अवैध उत्खनन में चाल धंसने से घायल एक व्यक्ति और बच्ची की मौत

Posted by - February 8, 2022 0
महुदा के लोहपट्टी के  बंद पड़ी चार नंबर इंकलाइन मे  अवैध उत्खनन के दौरान  चाल धंसने से घायल दोनों लोगों की मौत…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *