झरिया: नुपर शर्मा के विवादित बयान के बाद बीते शुक्रवार को रांची समेत देश के कई शहरों मे हुई हिसा व सांप्रदायिक तनाव की घटनाओं को देखते हुए धनबाद जिले की पुलिस अलर्ट मोड पर है। रांची में हुए बवाल के बाद धनबाद जिले में और अधिक सतर्कता बरती जा रही है। वही आने वाले शुक्रवार को लेकर झरिया पुलिस एवं बोरागढ़ ओपी पुलिस भी किसी प्रकार के कोताही बरतने के मूड मे नही दिख रही।
गुरुवार शाम लगभग पांच बजे झरिया थाना प्रभारी पंकज झा एवं बोरागढ़ ओपी प्रभारी सौरव चौबे के नेतृत्व मे संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाल कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च थाना मोड़ ,उपरकुली , चौथाईकुली, इंद्राचौक, मेन रोड , बाटा मोड़ , लक्षमनिया मोड़ ,कतरास मोड़ होते हुए वापिस झरिया थाना लौटी।
इस दौरान काफी संख्या मे पुलिस बल मौजूद रहे। झरिया थाना प्रभारी पंकज झा ने बताया कि झरिया पुलिस हर तरह से शांति व्यवस्था कायम रखने के फ्लैग मार्च निकाला गया । अमन चैन कायम रखने के लिए झरिया पुलिस तत्पर है। पुलिस विशेष निगरानी कर रही है। अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है।