झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खास झरिया में नर्मदेश्वर शिव मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह झरिया से झरिया राजा तालाब कलश यात्रा में शामिल हुई।
इस मंदिर का निर्माण मुख्य रूप से भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ,पूर्व पार्षद शैलेंद्र सिंह एवं स्थानीय ग्रामीण वासियों के सहयोग से किया गया है।
वही कार्यक्रम के दौरान नन्हे सिंह,दिलीप सिंह,भूपेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, कारू सिंह, धर्मकर्ता आचार्य सुंदर पंडित के आलावा अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे