कुमारधुबी- बंद कारखाने में लोहा कटिंग के दौरान 30 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर , मौत

154 0

कुमारधुबी। नीलाम हो चुके वर्षों से बंद कुमारधुबी स्थित केएमसीईएल कारखाना में मंगलवार के दोपहर साढ़े बारह बजे लोहा कटिंग के दौरान एक मजदूर (35) की तीस फीट से अधिक ऊंचाई से गिरकर मौत हो गयी। मृतक का नाम मो इजहार कुल्टी (पश्चिम बंगाल) लाल बाजार निवासी बताया जाता है। बताया जा रहा है कि उंचाई से गिरकर उसका सर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड एवं लोहा कटिंग में लगे अन्य मजदूर आनन फानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में कोई कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

हालांकि प्रमाणिक नामक एक सुपरवाइजर ने घटना की पुष्टि की है। किसी को भी कारखाना के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। वहीं सूचना के बावजूद कुमारधुबी पुलिस घटना के तीन घंटे बीत जाने के बाद मौके पर नहीं पहुंची है। मृतक के परिजन भी अब तक नहीं पहुंचे। शायद उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी गयी है। मजदूरों ने कहा कि काम के दौरान संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। टोपी, जूता और सेफ्टी बेल्ट का इंतजाम नहीं है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

धनसार थानेदार लाइन हाजिर, दुर्गा पूजा में आम लोगो से अभद्रता पर हुई कार्रवाई

Posted by - November 19, 2021 0
धनबाद : धनसार थाना प्रभारी को धनबाद एसएसपी ने जिम्मेवार पद पर होते हुए आम लोगों  से अभद्रता करने की…

नन्हें खान के जनाजे में बड़ी तादाद में लोग हुए शामिल ईदगाह मस्जिद में पढ़ी गई नमाज ए जनाजा

Posted by - November 25, 2021 0
धनबाद: गुरुवार को महताब आलम उर्फ (नन्हें) के जनाजे में बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए। नया बाजार स्थित उनके…

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने बच्चों संग केक काटकर मनाया पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

Posted by - September 18, 2021 0
कालुबथान। केलियासोल मंडल अंतर्गत छोटा आम्बोना के दलित बस्ती में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष परेश चंद्र दास…

आय से अधिक संपत्ति मामला- ईडी की रडार पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो सहित 30 से अधिक राजनेता और अफसर 

Posted by - October 13, 2022 0
मनी लांड्रिंग मामले में झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो सहित कई अधिकारी भी जांच के दायरे में हैं।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *