कच्छ गुर्जर क्षत्रीय समाज ने सादगी के साथ मनाया रामापीर जन्मोत्सव

589 0
धनबाद। श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज ने आज संध्या समाज भवन में श्री रामापीर जन्मोत्सव कोविड-19 गाइडलाइंस का अनुपालन करते हुए मनाया। संध्या समाज भवन में भक्तों ने श्री रामापीर के भजन-कीर्तन इत्यादि किया। इसके बाद योगेश जोशी के नेतृत्व में सामूहिक आरती कर श्री रामापीर का जन्मोत्सव मनाया।
समाज अध्यक्ष नरेश चावड़ा ने बताया कि विगत 2 वर्षों से वैश्विक महामारी के कारण यह कार्यक्रम सीमित लोगों के साथ सादगी के साथ मनाया जा रहा है। इससे पूर्व दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाता था।
जिसमें विशाल शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मध्य रात्रि में श्री रामापीर का जन्मोत्सव और अगले दिन भजन-कीर्तन, रास गरबा के बाद हजारों भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाता था। परंतु इस बार उपस्थित भक्तों के बीच केवल पैकेट में सूखा प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में पीयूष वेगड़, समिता परमार, ममता चावड़ा, अमित चावड़ा, नीता वेगड़, किशोर परमार, कीरिट चौहान, महेंद्र चौहान, जगदीश राठौर, तरुण राठौर, प्रदीप जेठवा, निरंजन टांक, महेंद्र चौहान, ममता परमार, बबीना चावड़ा, खुशबू चौहान के साथ अन्य भक्त उपस्थित थे।
Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

देश भक्ति गानों के साथ झरिया में निकाली 100 मीटर लम्बी तिरंगा यात्रा

Posted by - July 26, 2022 0
झरिया: झरिया विधानसभा क्षेत्र के कतरास मोड़ से कारगिल विजय दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर के जिला…

प्राचार्य के विरोध में एक दिवसीय धरना,बीडीओ को ज्ञापन सौपा,25 को प्राचार्य का पुतला दहन करने की दी चेतावनी

Posted by - July 20, 2022 0
झाझा। विगत कुछ दिनों से केंद्रीय विद्यालय झाझा के प्राचार्य के खिलाफ विभिन्न संगठन आंदोलनरत हैं। बुधवार को जन अधिकार…

दशहरा के बाद झारखंड सरकार बुलाएगी विधानसभा, होगा 1932 खतियान और आरक्षण का बिल पेश

Posted by - September 24, 2022 0
Ranchi awaz live रांची – दुर्गा पूजा के तुरंत बाद राज्य सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुलायेगी. इस सत्र में…

न्यू बैंक कॉलोनी सरायढेला में जर्ज़र सडक का निरीक्षण करने पहुंचे धनबाद विधायक राज सिन्हा

Posted by - September 15, 2022 0
धनबाद। न्यू बैंक कॉलोनी के लोगों के बुलावे पर ख़राब सडक और नाली का निरीक्षण करने धनबाद विधायक राज सिन्हा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *