पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कोल डंप में लोडिंग शुरू

656 0

बाघमारा। ब्लॉक दो क्षेत्र अंतर्गत नदखरकी कोल डंप में पुलिस एवं सीआईएसएफ की मौजूदगी में ट्रकों में कोयला लोडिंग कराया गया। मालूम हो कि रविवार को नदखरकी कॉल डंप में दो गुटों के बीच उभरे विवाद के उपरांत एक गुट ने काँटाघर को बंद करा दिया था। इसके साथ ही दूसरे गुट की चार ट्रकों में लोडिंग नहीं होने दिया गया। जिस कारण दोनों गुटों के बीच काफी तनाव उत्पन्न हो गया था।

दोनों गुटों में तनाव को देखते हुए सोमवार के दिन भारी संख्या में पुलिस बल बुला लिया गया। इसी बीच ट्रक लोडिंग को लेकर दोनों गुटों के समर्थकों के बीच विवाद भी हुआ। परंतु प्रशासन की मौजूदगी से इसे टाल दिया। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सभी ट्रकों में लोडिंग शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार एक गुट के कोल कंपनी माँ दुर्गा कोल इंडस्ट्रीज़ के 1500 टन कोयले की लोडिंग को लेकर विवाद शुरू हुआ।

उक्त कंपनी की चार गाड़ियां रविवार को लोडिंग के लिए नदखरकी कोल डंप में प्रवेश की थी। जानकारी के अनुसार सोमवार को उक्त कंपनी की चार में से दो गाड़ियां लोड हुई। जबकि कोयले के अभाव में शेष गाड़ियां लोड नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा एहतियात बरतने के कारण दोनों पक्षों के बीच उभरे विवाद को संभाल लिया गया। परंतु आने वाले दिनों में दोनों पक्षों के बीच उभरी तनातनी बरकरार रहेगी या फिर यहॉ शांति बनी रहेगी। यह संदेह के घेरे में है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने किया मां संतोषी पूजा पंडाल का उद्घाटन

Posted by - March 12, 2022 0
धनबाद। सिजुआ 1नंबर में आयोजित मां संतोषी के पूजा पंडाल उद्घाटन भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के द्वारा किया गया। रागिनी…

कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे : खीरु महतो

Posted by - February 2, 2022 0
जनता दल यू पार्टी का उत्तरी छोटानागपुर तथा संथाल परगना प्रमंडल का संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक बुधवार को तोपचांची…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *