उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महापर्व छठ का समापन

336 0

धनबाद। लोकआस्था-सूर्याेपासना का चार दिवसीय महापर्व धनबाद में शांतिपूर्ण तरीके से गुरुवार को संपन्न हो गया। सुबह व्रतियों तथा श्रद्धालुओं ने शहर के विभिन्न छठ घाटों पर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ महापर्व को लेकर संपूर्ण शहर भक्ति के माहौल में डूबा रहा। शहर में चारों ओर छठ मैया के गीतों की धुन सुनाई देती रही। स्थानीय छठ घाटो में मनोरम दृश्य देखने को मिला। जहां लोगों ने खुले जल में भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। कई लोगाें ने घर के छत पर पूजा किया और भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।

श्रद्धालु प्रात:काल से ही छठ घाट की ओर डाला के साथ रवाना हो गए। सूर्य की लालिमा देखते ही व्रती एवं श्रद्धालुओं के चेहरे पर प्रसन्नता झलकने लगी। इससे पूर्व व्रती तथा श्रद्धालु ने घंटों भगवान सूर्य के उगने का इंतजार जल में खड़े होकर किया। व्रती के जल से निकलने के बाद लोगों ने उनके पांव छुए। आशिष प्राप्त किया।

इस दौरान व्रतियों ने पुरूषों को टीका लगाया तथा महिलाओं की मांग में सिंदूर दिया तथा उनके सुहाग की दीघार्यु होने की प्रार्थना की। अर्घ्य देने के बाद लोगों में प्रसाद प्राप्त करने की होड़ लग गई। लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। व्रती से आशीष लिया। छठ पूजा को लेकर शहर में प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्था की गई थी। प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

तपती गर्मी में पक्षियों को बचाने के लिए दाना #पानी की व्यवस्था मारवाडी युवा मंच कोल् सिटी शाखा श्री श्याम रसोई में आनंद सब के लिए में रहे प्रयासरत

Posted by - May 11, 2022 0
धनबाद।बुधवार को अखिल भारतीय मारवाडी युवा मंच धनबाद कोल् सिटी शाखा द्वारा राष्ट्रीय प्रकल्प आनंद सब के लिए कार्यक्रम के…

डॉ समीर ने नहीं छोड़ा धनबाद, अपराधी जल्द होंगे गिरफ्त में : एसएसपी

Posted by - May 4, 2022 0
धनबाद। जिले के प्रसिद्ध सर्जन डॉ समीर कुमार ने धनबाद नहीं छोड़ा है। बल्कि वे अपने पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल…

धनबाद, रांची और जमशेदपुर के पुलिसकर्मी दिल्ली झारखंड भवन के वीआईपी की चलाएंगे गाड़ी

Posted by - November 19, 2021 0
धनबाद। झारखंड भवन नई दिल्ली में वीआईपी के वाहनों को चलाने के लिए धनबाद, रांची और जमशेदपुर जिले से पुलिस…

पैतृक संपत्ति को लेकर भतीजे ने ही दिया था दोहरे हत्याकांड को अंजाम, पुलिस ने किया खुलासा, घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद

Posted by - January 30, 2022 0
धनबाद/बोकारो : पुलिस ने चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिजुलिया गांव में की गयी दोहरे हत्याकांड का आज खुलासा कर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *