वीडियो – महिला कांग्रेस ने मोनेटाइजेशन के विरोध में प्रधानमंत्री व वित्तमंत्री का पुतला फूंका

401 0

भूली। भूली के बी ब्लॉक अम्बेडकर चौक पर धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटि की जिलाध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में मोनेटाइजेशन के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री सीतारमण का पुतला फूंका गया। मौके पर महिलाओं ने सरकार के विरोध में नारा लगाया और सरकार के नीतियों के विरोध पर आक्रोश व्यक्त किया।

सीता राणा ने कहा कि भाजपा सरकार ने झूठा विकास का सपना दिखा कर सत्ता पर कब्जा जमाया और सरकारी संपत्ति को औने पौने कीमतों पर अपने चहेते व्यपारी मित्रों को बेचा। कोरोना के ऐसे कठिन दौर में आम गरीब व निम्न माध्यम वर्ग के लोगो को 5 किलो अनाज का झुनझुना पकड़ा कर अपने व्यपारी मित्रों को अरबो की संपत्ति महज कुछ करोड़ो में बेच कर देश व जनता का अहित कर रही है। कांग्रेस के समय मे बनी संपत्ति को बेच कर अपने मित्रों को अनैतिक लाभ पहुंचा रही है। जिसका धनबाद जिला महिला कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। सरकार नया नया अध्यादेश लाकर किसानों को भीख मांगने पर मजबूर कर रही है। मगर देश की जनता भाजपा के गंदी राजनीति व मंशा को सबक सिखा देगी।

मौके पर रिंकू देवी, यशोदा मंडल, बसंती देवी, आशा देवी, जानकी देवी, शाहीना बानो, अख्तरी खातून, नंदनी देवी, कौशल्या देवी, क्रांति देवी, सविता देवी, कलावती देवी, शकुंतला देवी, वीणा देवी, मानो देवी, सुमित्रा देवी, बिंदु देवी, कुंती देवी, सावित्री कोड़ा, नूरजहां बानो, ज्योति कुमारी, दुर्गी कुमारी आदि मौजूद थी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रियंका गांधी की किसान न्‍याय रैली, केंद्र व यूपी सरकारों पर जमकर बरसीं

Posted by - October 10, 2021 0
वाराणसी : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ‘किसान न्‍याय’ रैली…

जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक- दुर्गा पूजा में डीजे बजाने पर प्रतिबंध – सभी पंडालों में सीसीटीवी व अग्निशमन यंत्र लगाना अनिवार्य

Posted by - September 24, 2022 0
धनबाद । दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए शनिवार को न्यू टाउन हॉल में…

जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 79वीं जयंती

Posted by - August 21, 2023 0
धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान,जिला कांग्रेस कार्यालय में आधुनिक भारत के निर्माता,भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी…

बेकारबांध सहित अन्य स्थानों पर मजिस्ट्रेट ने चलाया अभियान, 5 से जुर्माना, 2 का लाइसेंस जब्त

Posted by - October 30, 2021 0
धनबाद : कोरोना संक्रमण को रोकने, लोगों को कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर व कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *