अमन सिंह गिरोह के कुंदन मिर्धा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रंगदारी को लेकर गोली चलाने का है मुख्य आरोपी

387 0

धनबाद। गोविंदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमन सिंह गिरोह के सदस्य कुंदन मिर्धा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष 30 दिसंबर 2020 को रंगदारी को लेकर गोविंदपुर थाना अंतर्गत सिटी फ्यूल्स पेट्रोल पंप में अमन सिंह गिरोह के द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था।

पुलिस इस मामले में पूर्व में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। साथ ही अमन सिंह व सतीश साव उर्फ गांधी को इस कांड में रिमांड कर चुकी है। गिरफ्तार अभियुक्त कुंदन मिर्धा उक्त घटना में गोली चलाने का मुख्य आरोपी है। शनिवार को डीएसपी मुख्यालय -1 अमर कुमार पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपरोक्त जानकारी दी।

उन्होंने बताया गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में उपयोग किये गये मोबाइल के साथ एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। कुंदन मिर्धा (21) कालीमाटी मैथन ओपी क्षेत्र का रहनेवाला है। कुंदन का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। निरसा थाना , गोविंदपुर थाना और गलफरबाड़ी ओपी में इसके खिलाफ आपराधिक कांड दर्ज हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

कोयला जब्ती के दौरान CISF ने बगल के अवैध डीपो को देख बंद कर ली आखें, चंद कदमों पर ही लगा था कोयले का ढेर

Posted by - May 7, 2022 0
कतरास/ लोयाबाद। बीसीसीएल एरिया पांच की सीआईएसएफ टीम ने गुरुवार की देर रात छापामारी अभियान चला कर सिजुआ मोड़ स्थित…

कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे : खीरु महतो

Posted by - February 2, 2022 0
जनता दल यू पार्टी का उत्तरी छोटानागपुर तथा संथाल परगना प्रमंडल का संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक बुधवार को तोपचांची…

राज्यपाल ने ओपन कास्ट माइनिंग में कोयला खनन कार्यों व्यवस्था एवं प्रबंधन का लिया जायजा

Posted by - December 3, 2021 0
धनबाद। दो दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुँचे झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस के धनबाद परिसदन पहुंचने के बाद उपायुक्त संदीप…

भारतीय मजदूर संघ ने वृक्षारोपण कर मनाया पर्यावरण दिवस

Posted by - August 28, 2021 0
झरिया। भारतीय मजदूर संघ द्वारा राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के रूप में भौंरा चंदन ओ.सी.पी. में वृक्षारोपण कर प्रर्यावरण के प्रति…

राज्यपाल रमेश बैस ने शपथ दिलायी – झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष बने अमिताभ कुमार गुप्ता

Posted by - September 22, 2022 0
Ranchi awaz live झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री अमिताभ कुमार गुप्ता को झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग का…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *