महिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति को किया पत्राचार, कहा लोकतंत्र की हत्या होने से बचाए महामहिम 

136 0

भुली। भुली ई ब्लॉक सेक्टर पांच में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटि की जिलाध्यक्ष सीता राणा के आवासीय कार्यालय में बैठक कर भाजपा के अलोकतांत्रिक व तानाशाही रवैया के खिलाफ बैठक कर राष्ट्रपति को पत्राचार  किया गया। सीता राणा महिला पदाधिकारियों के साथ भूली ए ब्लॉक पोस्टऑफिस पहुंची और डाकघर  बॉक्स में राष्ट्रपति के नाम चिट्ठी डाली।

सीता राणा ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही व अलोकतांत्रिक तरीके से कार्य कर रही है। कभी संसद को म्यूट कर दिया जाता है कि कोई सवाल न पूछे। और कभी अलोकतांत्रिक तरीक़े से राहुल गांधी जी की सदस्यता रद्द कर दी जाती है। जिसका कांग्रेस विरोध करती है। भाजपा के अलोकतांत्रिक कार्य के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति को पत्राचार किया जा रहा है। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमेटी  के जिला पदाधिकारी के साथ प्रखंड नगर के द्वारा  पत्र लिख कर राष्ट्रपति से लोकतंत्र की हत्या होने से बचाने के लिए चिट्ठी लिखी जा रही है।

बैठक में रूबी खातून, गीता सिंह, बेला देवी, नूतन विश्वकर्मा, अजमेरी खातून, कुसमी देवी, बबिता सरोज, सीता कुमारी, पूनम देवी, मुस्कान कुमारी हेमंती जैसवाल, सुनीता पासवान, सावित्री सिंह, लक्ष्मी देवी, शाहीना बानो, सावित्री कोड़ा, बिंदु देवी, नंदनी देवी, नेहा देवी, मीना देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद थीं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

झरिया मे अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

Posted by - September 9, 2021 0
झरिया: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर झरिया कोलफील्ड चिल्ड्रन क्लासेस द्वारा कोलियरी क्षेत्र में एक जागरूकता रैली का आयोजन…

जनता दरबार- लोगों ने दिए जर्जर सड़क मरम्मत, नाली का निर्माण कराने सहित अन्य आवेदन

Posted by - July 26, 2022 0
मंगलवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री संदीप सिंह के कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न…

जल्द उपायुक्त आपदा मंत्री से मिलकर पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलवाने का काम करूंगा-रणविजय

Posted by - October 1, 2021 0
बाघमारा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में बीजेकेएमएस महासचिव रणविजय सिंह ने भ्रमण कर दो दिनों से भारी वर्षा के कारण…

तीसरा थाना के आरक्षी के पत्नी का शव रहस्मय स्थिति में बरामद, परिजनों ने लगाया दहेज के लिए जहर खिलाकर मारने का आरोप

Posted by - September 6, 2021 0
धनसारः तिसरा थाना मे तैनात आरक्षी मनबुल कुमार महतो की 32 वर्षीय पत्नी रेखा देवी का शव रहस्यमय स्थिति मे…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *