जामाडोबा। जोरापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा डुमरी नंबर 2 के रहने वाले देवाशीष बाउरी की 23 वर्षीय पत्नी मीन मोहनी देवी ने रविवार की सुबह फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली।जोरापोखर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रेम विवाह के कारण मीन मोहनी की हुई मृत्यु
मृतका का पति देवाशीष अपने ननिहाल पुरुलिया अक्सर जाया करता था। वही के रहने वाले मदन मोहन महतो की पुत्री से प्रेम हो गया। छह माह पूर्व दोनो ने अंतरजातीय विवाह कर लिया और जामाडोबा में आकर रहने लगे। देवाशीष बाउरी एवं उसके पिता मनोहर बाउरी असंगठित मजदूर है। पैसे को लेकर सास- बहू के बीच तनाव रहता था।
इनके शादी से नाखुश लड़की पक्ष के लोगों का आना जाना बंद था। घटना स्थल पर पहुँचकर पूर्व पार्षद सुजीत सिंह ने हर तरह के सहयोग करने का आश्वासन दिया। मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है समाचार लिखे जाने तक कोई भी परिजन नही पहुँचे है।