बिरसा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस पर मासस का विचार गोष्ठी आयोजित 

320 0

धनबाद : मार्क्सवादी समन्वय समिति की ओर बिरसा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन केंद्रीय कार्यालय टेंपल रोड पुराना बाजार धनबाद में किया गया. सर्वप्रथम उपस्थित सभी लोग ने बिरसा के फोटो पर माला एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की.

वही गोष्टी के मुख्य अतिथि के रूप में मासस के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक कॉमरेड आनंद महतो ने बिरसा मुंडा की जीवनी एवं संघर्ष पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालें उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के संघर्ष तमाम वंचित,उपेक्षित, दलित, शोषित एवं उत्पीड़ित लोगों को उसके अधिकार एवं सामाजिक जागृति के साथ हर प्रकार के शोषण एवं अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए उनके मनोबल को बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि झारखंड की गरीब मेहनतकश अवाम हमेशा समाज मुखी रहा है और मासस हर प्रकार के शोषण एवं अन्याय के खिलाफ लड़ने को आगे बढ़ाने का काम किया है, लेकिन आज का झारखंड में अन्याय, शोषण, दमन के अलावा महंगाई बेरोजगारी में बढ़ोतरी हुई है.

उन्होंने कहा कि कॉ ए के राय का मार्क्सवाद का भारतीय करण हर एक प्रकार के शोषण एवं  जुल्म से मुक्ति का एकमात्र रास्ता है, इसलिए आज उनके विस्तार हुए विरसा से लेलिन यानी झारखंड को समाजवादी विचारधारा से लैस कर निर्माण के लिए एक और संघर्ष की आवश्यकता पर बल दिए

उन्होंने कहा यही हमारा आज का संकल्प है, विचार गोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कॉमरेड बिंदा पासवान एवं संचालन जिला सचिव कॉमरेड दिलीप कुमार महतो ने किया और अपने विचार व्यक्त किए, गोष्ठी को संबोधित करने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष कॉमरेड हरिप्रसाद पप्पू जिला,सुभाष चटर्जी, सुभाष सिंह, भगत महतो, नरेश पासवान, मुक्तेश्वर महतो,राणा चट्टराज, विश्वजीत राय, वेद प्रकाश सिंह, शंकर प्रमाणिक, राजेश बीरूआ, भगवान पासवान, भूषण महतो, अखिलेश  महतो, विवेक कुमार,संजीव नंदी,राजेश पासवान,ने भी अपने विचार रखें, संगोष्ठी के समापन के पश्चात टेंपल रोड पुराना बाजार से एक जत्था के रूप में जूट का बैंक मोर स्थित बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया,

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

बोकारो – राशन दूकान में सो रहे दो लोगों की ह्त्या, खोजी कुत्तों से की गयी अपराधियों की तलाश 

Posted by - January 5, 2022 0
बोकारो  चास के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र बिजुलिया गांव में राशन दुकान में सो रहे दो लोगो की ह्त्या से सनसनी…

जलेश्वर महतो सामुहिक रूप से माफी मांगे नहीं तो होगा उग्र आंदोलन-अखिल भारतीय भूईया कल्याण समिति

Posted by - September 23, 2021 0
कतरास। पूर्व विधायक जलेश्वर महतो द्वारा भूईया बेलदार समाज के महिलाओं के खिलाफ अपशब्द टिप्पणी से आक्रोशित अखिल भारतीय भुइँया…

भगवान बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर रागिनी सिंह ने दी श्रद्धांजलि

Posted by - June 9, 2023 0
शुक्रवार को जनजातीय अस्मिता स्वतंत्रता और संस्कृति के महान संरक्षक लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति…

कांग्रेस ने केशलपुर कोलियरी में चलाया जन जागरूकता अभियान

Posted by - November 20, 2021 0
कतरास। देश में आर्थिक मंदी व बढ़ती मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार  को बाघमारा प्रखंड  झींझीपहाडी पंचायत के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *