धनबाद : हिन्द मजदूर सभा की झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज झरिया कतरास मोड़ स्थित कार्यालय में संपन्न हुई. सभा की केंद्रीय उपाध्यक्ष सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह सम्मिलित हुई. उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया.
इस बैठक को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हिन्द मजदूर सभा के महामंत्री ने संबोधित किया। बैठक में संघ को मजबूत करने एवं और अधिक क्रियाशील करने का निर्देश महामंत्री जी के द्वारा प्राप्त हुआ।
बैठक में मुख्य रूप से झारखंड हिन्द मजदूर सभा के अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह, कार्यवाहक महामंत्री सिद्धार्थ गौतम, राजेश कुमार सिंह, रणविजय सिंह, सुंदरी तिर्की,के बी सहाय, कमलेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, पंकज सिन्हा, अरविंद सिंह, गोपाल मिश्रा, रंजय कुमार, रुद्र प्रताप सिंह आदि शामिल थे।