बलियापुर: बलियापुर थाना क्षेत्र के बाघमारा पंचायत के सरैयाभीठा गांव के एक सिचाई कुएं से सड़ी गली अवस्था में 27 वर्षीय मंगला देवी एवं 6 महीने की नवजात बच्ची रीता कुमारी का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
कुआं के पास से जहर की सीसी भी पड़ी हुई मिली। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतका एवं उसकी नवजात बच्ची शनिवार रात से घर से लापता थी।
मृतका पानूलाल महतो की दूसरी पत्नी थी। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मृतिका का मायके बंगाल के गुरुडीह गांव है। मायके वाले को सूचना दे दी गई है। आए दिन पति पत्नी में अनबन बना रहता था। एक सप्ताह से लापता होने के बावजूद पत्नी पानूलाल महतो द्वारा बलियापुर थाने को इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई थी।
बीती रात मुखिया पति संजीत गोराई को इस बाबत देर रात सूचना मिली। लेकिन देर रात होने के कारण कुछ किया नहीं गया। घटना को लें क्षेत्र में तरह-तरह का चर्चा हैं। पानूलाल के पहली पत्नी का दो पुत्री व एक पुत्र हैं।