15 से जदयू का सदस्यता अभियान, 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

294 0

धनबाद।।झारखण्ड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में सदस्यता अभियान का शुभारंभ 15 सितंबर से किया गया है। पूरे झारखण्ड राज्य से 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उक्त बातें जदयू पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने गुरुवार को पत्रकारों से कही।

धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह तथा महानगर अध्यक्ष राजू कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से नेतृत्व करते हुए सदस्यता अभियान का शुभारंभ कराया। पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि गांव से लेकर शहर तक प्रथम चरण में 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सदस्यता अभियान को रफ्तार पकडाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता पूरे जिले में जोर शोर से जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। पार्टी के सर्वमान्य नेता सह बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के सकारात्मक सोच से प्रभावित होकर लोग स्वेच्छा से पार्टी में जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह आगामी 16 अक्टूबर को रांची में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे जिसकी सफलता के लिए है ढाई हजार कार्यकर्ता रांची के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

उक्त मौके पर धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष राजू कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, प्रदेश महासचिव तनवीर अहमद, प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य विजय कुशवाहा, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रूपेश पासवान, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनीता देवी, पुष्पा पांडे प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के सचिव प्रीति पांडेय, भगवान दास शर्मा, सुमंत पांडेय, सुभाष राय, डॉक्टर राजेश राम, संजय डे, स्मृति कांत सिंह, प्रमोद पांडेय, अशोक सिंह, कामेश्वर यादव, नमन भारतीय, गौतम पांडेय, संजय सिंह, मुन्ना सिंह आदि मौजूद थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

तेतुलमारी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित विधायकों का पुतला जलाया

Posted by - January 12, 2022 0
कतरास/तेतुलमारी।भोजपुरी व मगही भाषा को बोकारो व धनबाद जिला के क्षेत्रीय भाषा में शामिल करने के खिलाफ झारखण्ड भाषा संघर्ष…

पंचायत भवन में आधार सेवा शुरू करने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Posted by - July 26, 2022 0
झारखंड ई गवर्नेंस तथा सीएससी के संयुक्त उपक्रम के तहत पंचायतों में आधार सेवा केंद्र शुरू करने की कवायद धनबाद…

उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, युवक ने पुनः हर्ल में नौकरी, महिला ने भूमि बंदोबस्ती की लगायी गुहार 

Posted by - November 30, 2021 0
आमजनों की समस्याओं के समाधान एवं शिकायतों के निष्पादन हेतु मंगलवार को उपायुक्त ने अपने कार्यालय कक्ष में आमजनों की…

महुदा – सट्टे में 40 हजार रूपये हार गया 14 साल का लड़का, पैसा नहीं देने पर दोस्तों ने हत्या कर जमीन में गाड़ा, दो गिरफ्तार

Posted by - September 24, 2022 0
धनबाद- महुदा के रेलवे ठेकेदार विंध्याचल यादव के 14 वर्षीय बेटे हर्षित कुमार यादव का शव महुदा थाना की पुलिस ने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *