कॉलेज के प्राचार्य को बर्खास्त करने के लिए कुलपति को सौंपा ज्ञापन

524 0

मार्क्सवादी छात्र फेडरेशन और झारखंड छात्र मोर्चा के संयुक्त रूप से  सिंदरी कॉलेज सिंदरी और आर एस पी कॉलेज के प्राचार्य को बर्खास्त करने का मांग पत्र बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति को सौंपा। जिसमे बताया गया 12 जनवरी को सिंदरी कॉलेज सिंदरी और आरएसपी कॉलेज झरिया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के अवसर पर कॉलेज कैंपस के अंदर प्राचार्यों की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाया गया है, जिससे कॉलेज कैंपस के अंदर एक गंदा राजनीतिक माहौल बनाया जा रहा है.

बताया कि लगता है कि सिंदरी कॉलेज सिंदरी और आरएसपी कॉलेज झरिया के प्राचार्य को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रवक्ता और संगठन की जिम्मेदारी देकर प्राचार्य की कुर्सी पर बैठाया गया है, यदि दोनों प्राचार्यों के ऊपर कारवाई कर बर्खास्त नही किया गया  तो इसका पुरजोर विरोध होगा एवं इसकी सारी जिम्मेवारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

मौके पर मार्क्सवादी छात्र फेडरेशन के जिला अध्यक्ष विशाल महतो जिला सचिव लालचंद मंडल जिला उपाध्यक्ष दिलीप महतो, रोहित कुमार महतो, झारखंड छात्र मोर्चा के विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष कुश महतो, गणेश महतो एवं अन्य मौजूद थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

मार्बल व्यवसायी पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

Posted by - December 6, 2022 0
धनबाद. कतरास के रानी बाजार में एक मार्बल व्यवसायी दिनेश भगत पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में छह…

आदर्श मध्य विद्यालय में राज्य के माध्यमिक शिक्षा के अवर सचिव अखिलेश कुमार पांडेय नें पहुंच कर स्कूल का किया निरीक्षण

Posted by - June 16, 2022 0
राजगंज। आदर्श मध्य विद्यालय में बुधवार को राज्य के माध्यमिक शिक्षा के अवर सचिव अखिलेश कुमार पांडेय पहुंच कर स्कूल…

आईएमए के आह्वान पर निजी अस्पतालों में 24 घंटे की हड़ताल का धनबाद, झरिया में दिखा असर

Posted by - May 9, 2022 0
झरिया : धनबाद के प्रसिद्ध चिकित्‍सक डॉ. समीर से रंगदारी मांगने ,हत्या की धमकी देने के विरोध में इंडियन मेडिकल…

बीसीसीएल प्रबंधन के सकारात्मक आश्वासन  के बाद 10 जनवरी से संघ द्वारा आहूत धरना स्थगित

Posted by - January 8, 2022 0
धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ संबद्ध भा. म. संघ द्वारा  बी.सी.सी.एल. में कार्यरत ठेका बाहन चालकों की समस्याओं को लेकर संघ…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *