मंत्री की जुबान फिसली – पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जिंदा रहते दे दी श्रद्धांजलि, एक मिनट का मौन भी रखा, फिर मांगी माफ़ी

595 0

रांची : झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण और खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को जिंदा रहते ही श्रद्धांजलि दे दी है। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद उनकी खूब किरकिरी हुई तो उन्होंने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से सफाई देते हुए क्षमा मांगा और मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। बता दे की देवघर में पटवाबाद के धमना फाटक के पास शुक्रवार को एपीजे डा. अब्दुल कलाम चौक का सूबे मंत्री हफीजुल हसन ने उद्घाटन किया। संबोधन में मंत्री की जुबान फिसल गयी।

पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन भी रख दिया। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज एक दुखद खबर है। जिसने देश को पचास साल आगे ले जाने का काम किया ऐसे पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। मालूम हो कि पूर्व प्रधानमंत्री सिंह की तबीयत ठीक नहीं है। उनका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

सड़क दुर्घटना में घायल हुए पूर्व विधायक आनंद महतो से मिलने अस्पताल पहुँचे विधायक राज सिन्हा, कुशलक्षेम पूछा

Posted by - November 10, 2022 0
धनबाद. सड़क दुर्घटना में घायल हुए सिंदरी के पूर्व विधायक सह मासस के केन्द्रीय अध्यक्ष आनंद महतो से मिलने धनबाद…

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन पर जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, देखें, किसे कहां से मिला टिकट

Posted by - January 15, 2022 0
बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बसपा…

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने मनाया,राष्ट्रीय युवा दिवस, बांटा गया फेस मास्क और हैंड सैनिटाइजर

Posted by - January 12, 2022 0
धनबाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय और महासचिव एसएनपी श्रीवास्तव के आदेश अनुसार,प्रत्येक वर्ष की…

फूलों की बजाए पेन-कॉपी, सभी को नमस्ते और नहीं खरीदी जाएंगी नई कारें- मंत्रियों के लिए तेजस्वी के निर्देश

Posted by - August 20, 2022 0
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आरजेडी कोटे के सभी मंत्रियों को नसीहत दी हैं कि कोई मंत्री विभाग…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *