झरिया : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के श्रीमोहनधौड़ा नुनुडीह क्षेत्र की 14 वर्षिय नाबालिग युवती के साथ दुराचार का मामला प्रकाश मे आया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नाबालिग युवती शुक्रवार रात कुछ काम बस श्रीमोहनधौड़ा नुनुडीह स्थित डिग्री कॉलेज समीप पोहुची तभी उसका वही के रहने वाले दो युवकों ने उसका पीछा किया व अंधरे का फायदा उठाकर नाबालिग युवती साथ दुराचार किया। जिसके बाद युवती ने घर जाकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
जिसके बाद नाबालिग युवती के परिजनों ने सिन्द्री डीएसपी अभिषेक कुमार से मिल मामले की लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई ।
वही घटना की खबर पाते ही सिन्द्री डीएसपी अभिषेक कुमार , जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजदेव सिंह दल बल के साथ ताबड़तोड़ छापेमारी कर घटना से संबंधित अभियुक्तों की ग्रिफ्तारी मे जुट गए है।
घटना के संबंध मे सिन्द्री डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि मामला की जानकारी मिली है। दुराचार करने वाले युवक बक्शे नही जाएंगे। जांच जारी है। जाँच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।