बारबेंदिया पुल एवं पांड्रा रेफरल अस्पताल मामले में राज्यपाल से मिली निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता 

478 0

धनबाद। दो दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुँचे झारखण्ड के राज्यपाल रमेश बैस से निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर धनबाद परिसदन में उनसे मुलाकात कीं। मुख्य रूप से अधूरे पड़े बारबेंदिया पुल एवं पांड्रा रेफरल अस्पताल मामले में जल्द से जल्द समस्या का निराकरण कराने का आग्रह किया।

विधायक ने राज्यपाल को अवगत कराया कि कोयलांचल और संथाल परगना को जोड़ने वाली 58 पिलर का बारबेंदिया पुल जिसका कुछ पिलर ध्वस्त होने के बाद से आजतक मरम्मती का कार्य पूर्ण नही हुआ। जांच कमिटी बनी। सभी परिक्रियाओ के बाउजूद अभीतक पुल को चालू नही किया जा सका है।

पांड्रा रेफरल अस्पताल मामले में अपर्णा सेन गुप्ता ने बताया कि रेफरल अस्पताल के चालू होने से लोगों को काफी फायदा होगा। दुर्घटनाओं में घायल लोगों का समय रहते इलाज हो पायेगा साथ ही इस कोविड़ काल मे भी अस्पताल का फायदा मिलेगा।

अपर्णा सेन गुप्ता ने बताया कि राज्यपाल से सभी मुद्दे पर सकारात्मक वार्ता हुई है। सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से बैठक करके सभी मामलों का त्वरित गति से निष्पादन करा लेने का आश्वासन मिला है। विधायक राज सिन्हा भी धनबाद परिसदन में राज्यपाल से मुलाकात की।

राज्यपाल को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। बीबीएमकेयू के पदाधिकारीगण भी राज्यपाल से मिलने पहुँचे थे। राज्यपाल रमेश बैस रांची से सड़क मार्ग से धनबाद पहुँचे। धनबाद सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहाँ के बाद वे माइंस का दौरा करने निकले। राज्यपाल यहाँ धनबाद क्लब में वैवाहिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। रात में धनबाद के सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। सुबह 11 बजे रांची लौट जाएंगे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

राष्ट्रीय युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद की जयंती पर अभाविप की संगोष्ठी

Posted by - January 12, 2022 0
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धनबाद महानगर द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *