कतरास। झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी पोषण सखी संघ के 10 प्रखंडों के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष सोनी पासवान के नेतृत्व में झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह से मुलाकात कर बकाया मानदेय भुगतान करवाने के संबंध में एक मांग पत्र सौंपा।
इस दौरान सोनी पासवान में पूर्णिमा नीरज सिंह को पोषण सखियों के समस्याओं से अवगत कराया। वही विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने पोषण शक्तियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी मांगों को लेकर वे विधानसभा में सवाल उठाएंगे।
मौके पर सोनी पासवान, डिंपल चौबे,हिना तबस्सुम, खुशबू देवी ,शबाना परवीन ,गुड़िया कुमारी ,रीना कुमारी ,सुनीता कुमारी, अनीता सोनी आदि उपस्थित थे