मनाई गई पंडित जवाहरलाल नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि

280 0

झरिया: झरिया नगर/प्रखंड कांग्रेस कमिटी के संयुक्त नेतृत्व में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की 58वीं पुण्यतिथि झरिया कतरास मोड़ स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर कांग्रेस जनों की उपस्तिथि में मनाई गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ प्रदेश प्रतिनिधि शमशेर आलम ने कहा की नेहरू जी भारत के प्रथम और दूर दृष्टि वाले प्रधान मंत्री थे। जब उन्होंने देश की बागडोर संभाली थी तब देश मे सुई बनाने का कारखाना तक नहीं था उन्होंने आपने कार्यकाल में देश में कल कारखाने का जाल बुना।
जिला उपाध्यक्ष मुख्तार खान ने कहा की आज देश के प्रधानमंत्री नेहरू जी की बुराई करने कोई कसर नहीं छोड़ रहे पर नेहरू जी की द्वारा देश में खड़ी की गई संपत्ति को बेच बेच कर अपने पूंजी पति मित्रों को मालामाल कर रहें है और देश के युवाओं को नफरत की नसे में धकेल रहे है. देश के लिए दूरगामी परिणाम युवाओं के लिय दुखद होने वाले है।

झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक बरनवाल ने कहा की पंडित नेहरू एक युग थे जिन्होंने नये भारत की नींव रखी. उनके कार्यकाल में सेल जैसे उद्योग, आईआईटी जैसे शिक्षण संस्थान, बार्क और इसरो जैसे अनुसन्धान केंद्र, भाकरा नंगल डैम और डीविसी जैसे पावर प्रोजेक्ट, एम्स जैसे अस्पताल जैसे अनेकों कार्य हुए. उनकी विदेश नीति ने नव निर्मित भारत को दुनिया के सामने एक अलग पायदान पर ला खड़ा कर दिया. आर्थिक मोर्चे पर आरबीआई ने भारत को मज़बूती प्रदान की. आज के हीं दिन 27 मई 1964 को वों सदा के लिए इस दुनियाँ को छोड़ कर चले गए.

झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के सभी सदस्यों की और से चाचा नेहरु को सादर नमन। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झरिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बरनवाल, प्रखंड अध्यक्ष इम्तियाज अली, प्रदेश प्रतिनिधि शमशेर आलम, जिला उपाध्यक्ष मुख्तार खान, एससी प्रकोष्ठ नगर अध्य्क्ष राकेश पासवान, ओबीसी प्रकोष्ठ नगरअध्यक्ष विनय शर्मा, नगर वरीय उपाध्यक्ष बिरेंदर बहादुर सिंह, रत्नेश यादव, जिला एससी उपाध्यक्ष गणेश रजक,मुखतार खान रिजवी, पिंटू तुरी, शिव संभू प्रसाद, महेश शर्मा, रेखा पासवान, लक्ष्मी पासवान, भोला पासवान, अमित विश्वकर्मा, गौरव चक्रवर्ती, शकील रिजवी,मो फैज सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

पूजा पंडालों में अनुपस्थित रहनेवाले दंडाधिकारी, नोडल पदाधिकारी एवं अन्य कर्मियों का वेतन कटा प्रतिनियुक्ति स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का दिया गया निर्देश

Posted by - October 20, 2023 0
धनबाद.उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन जिला प्रशासन की टीम के साथ जिला के विभिन्न पंडालों में विधि व्यवस्था, सुरक्षा,…

छापामारी में 6 टन अवैध कोयला जब्त, कार्रवाई के दौरान सीआईएसफ पर पथराव की चर्चा, एक जवान ज़ख्मी

Posted by - January 10, 2022 0
कतरास । बीसीसीएल एरिया चार सीआईएसएफ टीम ने तेतुलमारी पाण्डेयडीह 6 नंबर बस्ती में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कोयला…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *