रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह हत्याकांड मामले में नामजद पिंटू सिंह ने किया सरेंडर

179 0

धनबाद : रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह हत्याकांड मामले में पिंटू सिंह नामक नामजद आरोपी ने धनबाद न्यायालय में सोमवार को सरेंडर कर दिया। जिसके बाद उसे धनबाद जेल भेज दिया गया है। 1 फरवरी की सुबह को रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह को धनबाद पीके राय कॉलेज प्रांगण में गोली मारकर ह्त्या कर दी गयी थी।

वह अपने पुत्र को छोड़ने कॉलेज आये थे। गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई थी। उपेंद्र सिंह हत्याकांड में गिरफ्तार सिंटू सिंह के निशानदेही पर सरायढेला थाना की पुलिस उसके भाई पिंटू सिंह को ढूंढ़ रही थी  घटना के दिन ही पिंटू सिंह जमशेदपुर फरार हो गया था। पुलिस की एक टीम उसे ढूंढ़ने जमशेदपुर गई थी। लेकिन वह वहां नहीं मिला।

पिंटू सिंह का लोकेशन हर बार बदल रहा था। एक बार तो पिंटू सिंह का लोकेशन पश्चिम बंगाल का पुरुलिया भी था। पुलिस उसे ढूंढ़ने बंगाल भी गई थी । इधर राजेश चौहान को भी पुलिस ढूंढ़ रही है। घटना के दिन से ही वह भी फरार है। घटना के दूसरे दिन उसका लोकेशन बोकारो मिला था पर उसके बाद से उसका पता नहीं चल पाया है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

बाल दिवस पर बच्चों के बीच चित्रकला व हस्तकला प्रतियोगिता का आयोजन

Posted by - November 14, 2021 0
बाघमारा। बाल दिवस के अवसर पर रविवार को डुमरा में सामाजिक संस्था सम्पूर्ण जनजागृति ऑर्गेनाइजेशन द्वारा बच्चों के बीच चित्रकला…

गांधी सेवा सदन में धनबाद उपायुक्त ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

Posted by - October 2, 2021 0
धनबादः गांधी सेवा सदन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सदन के प्रांगण में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *