बाल दिवस पर बच्चों के बीच चित्रकला व हस्तकला प्रतियोगिता का आयोजन

392 0

बाघमारा। बाल दिवस के अवसर पर रविवार को डुमरा में सामाजिक संस्था सम्पूर्ण जनजागृति ऑर्गेनाइजेशन द्वारा बच्चों के बीच चित्रकला एवं हस्तकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा नृत्य, हस्तकला कला का प्रदर्शन किया गया।

इससे पूर्व कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि बाघमारा विधायक की धर्मपत्नी सावित्री देवी, डुमरा दक्षिण पंचायत की प्रधान नम्रता सिंह, बीसीसीएल बरोरा महाप्रबंधक कार्यालय के वरीय पदाधिकारी प्रभाष चौधरी एवं डुमरा दक्षिण पंचायत के उप प्रधान जीवनलाल महतो तथा सांसद प्रतिनिधि गौतम गोप ने संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित कर व देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया।

कार्यक्रम में बच्चों ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। वही संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पौधा प्रदान कर सभी अतिथियों को सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथी सावित्री देवी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे ही देश भविष्य है। उन्होंने कहा की सम्पूर्ण जनजागृति ऑर्गेनाइजेशन द्वारा जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा एवं उनकी प्रतिभा को निखारने का जो कार्य किया जा रहा वो काफी सराहनीय है। विधायक ढुलु महतो एवं मेरे द्वारा बच्चों एवं संस्था को भरपूर सहयोग किया जाएगा। बाल मजदूरी को सामप्त कर बच्चों के बचपन को बचाया जा सकता है उनके भविष्य को संवारा जा सकता है।

वही डुमरा दक्षिण पंचायत की प्रधान नम्रता सिंह ने कहा सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें। साथ ही अपने घरों में पौधारोपण करें। ताकि भरपूर मात्रा में ऑक्ससीजन की प्राप्ति हो। पौधा से बड़ा दूसरा कोई उपहार नहीं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा उकेरी गई चित्र एवं हस्तकला का प्रदर्शन किया गया। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य भी प्रस्तुत किया।

जिसके बाद चित्रकला में प्रथम स्थान मुष्कान कुमारी, द्वितीय स्थान धारा कुमारी एवं तृतीय स्थान पूजा कुमारी एवं हस्तकला में प्रथम स्थान मानसी कुमारी, द्वितीय स्थान देव कुमार एवं तृतीय स्थान सुमति कुमारी को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। साथ ही अन्य बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

मौके पर संस्था के अध्यक्ष प्रेम कुमार, सचिव सिंटू साव, रोहित कुमार, मृत्युंजय कुमार, रमेश कुमार, सुबोध कुमार, विक्की साव, नितेश कुमार, कंचन भगत,जितेंद्र कुमार, विजय कुमार, दीपक भद्रा, प्रदीप कुमार, सूरज कुमार, बिरू कुमार,मनोज कुमार, राजकुमार सिंह, बबलू हरि आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

धनबाद जिला कबड्डी संघ का चयन शिविर 22 सितंबर को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में आयोजित

Posted by - September 19, 2021 0
धनबाद जिला कबड्डी संघ ने द्वारा दिनांक-22/09/2021 को सुबह 8:00 बजे गोल्फ ग्राउंड धनबाद में राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष महिला…

कॉपरेटिव कॉलोनी स्टील गेट को बिजली नहीं मिली तो आंदोलन- उदय प्रताप

Posted by - April 13, 2022 0
धनबाद: समाजसेवी उदय प्रताप सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कॉपरेटिव कॉलोनी के आमजन पिछले 48 घंटों से बिजली…

विधानसभा भवन में नमाज के लिए कमरा देने का विरोध, जलाया सीएम हेमंत सोरेन का पुतला

Posted by - September 4, 2021 0
कतरास‌। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कतरास मंडल के द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कतरास थाना…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *