कतरास। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कतरास मंडल के द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कतरास थाना चौक पर किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कानून के मंदिर विधानसभा भवन झारखंड में एक विशेष समुदाय को नमाज अदा के लिए एक कमरा आवंटित किया गया यदि एक विशेष समुदाय के लिए कमरा आवंटित होता है तो हिंदू धर्मलंबी हनुमान चालीसा के लिए एक कमरा आवंटित किया जाना चाहिए। साथ ही बाघमारा में गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ भी पुतला दहन किया गया।
मौके पर धनबाद जिला मंत्री, महेश पासवान, भरत शर्मा, बच्च राय, राकेश सिंह, पप्पू सिंह, प्रकाश राम गुप्ता, सूर्यदेव मिश्रा, उत्तम ग्याली, धर्मेंद्र गुप्ता, मनोज लाल, कुंदन सिंह, बबलू बनर्जी, श्याम किशोर कल्लू, प्रकाश रजवार, उषा पटवा, आशु रजवार, छोटू पासवान, हरेंद्र सिंह, वाइके पाठक, मुकेश झा, नीलेश सिंह, मुन्ना चौहान, आनंद यादव, पिंटर शर्मा, विवेक हजारी, बबलू मिश्रा, राजु केसरी, राजेश यादव बबलू वर्मा, आदि उपस्थित थे।