झरिया: सुदामडीह थाना अंतर्गत परघाबाद बस्ती में झारखंड की संस्कृति प्रकृति पर्व करमा के शुभ अवसर पर करमा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है वही इस मौके पर भाजपा नेत्री रागनी सिंह उपस्थित हुई। रागिनी सिंह ने झारखंडी धुन पर जावा नृत्य में बच्चियों का साथ देकर उनका हौसला बढ़ाया। देखें वीडियो
वंही इस कार्यक्रम में करमा नृत्य के कई ग्रुप भी अपनी प्रतिभा दिखाया है। वही इस आयोजन में सैकड़ों लोग शामिल होकर कार्यकर्म का आनंद लिया।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने क्षेत्र के सभी लोगो को संस्कृति प्रकृति पर्व करमा की शुभकामनाएं दी।