मंगलवार को संविधान के रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जी की 66वी पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने झरिया के बस्ताकोला स्थित चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे अपनी भावमिनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती सिंह ने कहा कि स्वर्गीय भीमराव अंबेडकर जी ने समाज के हर वर्ग को एक समान अधिकार दिलाने का काम किया उन्होंने समाज के हर वर्ग को एक बंधन में बांधने का काम किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से धनबाद महानगर जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी उमेश यादव, बस्ताकोला मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, जोरापोखर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय, बस्ता कोला मंडल के पालक राम प्रकाश सिंह, भाजपा प्रदेश आईटी सेल के बप्पी बावरी के अलावा सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।