धनबाद। अशोक चक्र से सम्मानित शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा जी के 31वे शहादत दिवस पर रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा नेत्री रागिनी सिंह सम्मिलित हुई। उन्होंने शहीद रणधीर वर्मा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मौके पर सांसद पशुपतिनाथ सिंह, भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह , महामंत्री नितिन भट्ट , उपाध्यक्ष संजय झा, पूर्व जिलाध्यक्ष हरी प्रकाश लाटा, भाजपा नेता मुकेश पाण्डेय जी के आलावा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।