धनबाद रेल मंडल में राजभाषा सप्ताह की शुरुआत

378 0
धनबाद : धनबाद रेल मंडल में राजभाषा सप्ताह की शुरुआत की गई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष बंसल ने जूम लिंक के माध्यम से हिंदी में अधिक से अधिक कार्यालय कार्य को निपटाने हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संकल्प दिलाई।
 उन्होंने कहा कि “हम भारत के नागरिक संविधान द्वारा स्थापित नियमों के अनुरूप संप्रभुता संपन्न भारत संघ की भाषाएं एकता को बनाए रखेंगे तथा जाति धर्म और प्रांतीयता कि भावना से ऊपर उठकर संविधान की आठवीं अनुसूची में प्रदत्त सभी प्रांतीय भाषाओं का आदर करते हुए अपना सारा कामकाज हिंदी में करेंगे”।
इसी क्रम में मंडल मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में मंडल राजभाषा क्रियान्वयन समिति की बैठक का भी आयोजन किया गया। मंडल में किए जा रहे राजभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार हेतु प्रत्येक विभाग द्वारा किए गए प्रयासों का विवरण रखा गया।
इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि सभी को ज्ञात है कि हमारा मंडल भाषाई दृष्टिकोण से ” क ” क्षेत्र में है, यहां राजभाषा अधिनियम के अनुसार हिंदी में कार्य करना और निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करना हमारा संवैधानिक दायित्व है। सभी अधिकारी समयानुसार हिंदी का रपट भेजना सुनिश्चित करें राजभाषा अधिनियम की धारा 3(3) को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें।
अपर मंडल रेल प्रबंधक /ओपी सह अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी आशीष कुमार ने भी मंडल में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। उन्होंने राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु किए जा रहे प्रयास की सराहना की।
राजभाषा अधिकारी श्री थियोफिल करकेटा ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं विभागीय त्रैमासिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक/ इंफ्रा ए के महथा, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक  ए के पांडेय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
वरिष्ठ अनुवादक ए के अंबुज , वरिष्ठ अनुवादक एस के वर्मा, कनिष्ठ अनुवादक  उत्तम कुमार, कनिष्ठ अनुवादक भारत दान भूषण मुर्मू , संकेत एवं दूरसंचार विभाग के श्रीनिवास कुमार एवं विमलेश कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

सड़क दुर्घटना में घायल हुए पूर्व विधायक आनंद महतो से मिलने अस्पताल पहुँचे विधायक राज सिन्हा, कुशलक्षेम पूछा

Posted by - November 10, 2022 0
धनबाद. सड़क दुर्घटना में घायल हुए सिंदरी के पूर्व विधायक सह मासस के केन्द्रीय अध्यक्ष आनंद महतो से मिलने धनबाद…

सरकारी विभागों में बकाया राशि का जल्द हो भुगतान, डीजल पर वैट दर 22 से घटा कर 17 फीसदी करने का आग्रह

Posted by - August 3, 2022 0
धनबाद। झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का शिष्टमंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह और महगामा की विधायिका दीपिका पांडेय सिंह के नेतृत्व…

गोल्फ ग्राउंड के समीप स्पोर्ट्स दुकान में लगी आग, तीन लाख का नुकसान

Posted by - March 5, 2022 0
धनबाद। शनिवार को गोल्फ ग्राउंड के समीप संचालित आयुष स्पोर्ट्स दुकान में शनिवार को आग लगने से लाखों का सामान…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *