सेवानिवृत्त आर्मी जवान ने किया हवाई फायरिंग, मचा हड़कंप, पिस्टल, तीन खोखा, जिन्दा कारतूस, छुरी जब्त, जवान हिरासत में

396 0

धनबाद। सरायढेला थाना क्षेत्र के बलियापुर स्थित वस्तुविहार में मामूली विवाद में सेवानिवृत्त आर्मी जवान ने तीन राउंड हवाई फायरिंग कर दिया। गोलियों के तड़तड़ाहट से पूरा इलाका में हड़कंप मच गया। वास्तु बिहार के जवान विवेकानंद ठाकुर से कोलकुसमा बस्ती के रहने वाले सुभाष मंडल और उनके पुत्र के साथ कहा सुनी हुई।

 

बात इतनी बढ़ी की जवान ने तैश में आकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर हवा में तीन राउंड फायरिंग कर डाला। घटना की सुचना सरायढेला पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच जवान को हिरासत में ले थाना आई। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, तीन खोखा, एक जिंदा कारतूस और एक छुरी जब्त की है।


गाय गुम होने पर पूछने पर बढ़ा विवाद

सुभाष मंडल ने सरायढेला थाना में विवेकानंद ठाकुर के खिलाफ दर्ज कराया है। बताया है उनकी गाय गुम हो गई थी। वे अपनी गाय खोजबीन करते हुए जवान के घर आए और पूछा। शुक्रवार इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। शाम को सुभाष के पुत्र ने जवान के घर आकर पूछताछ करने लगा। इसी बात पर दोनों के बिच विवाद बढ़ा और जवान ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर डाली। पुलिस जवान से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

पाइप मरम्मती का कार्य हुआ पूरा देर शाम झरिया मे पेयजल आपूर्ति की संभावना

Posted by - September 19, 2021 0
झरिया । जामाडोबा जल संयंत्र से पिछले चार दिनों से जलापूर्ति नहीं होने से लाखों की आबादी के सामने पानी…

चार राज्यों में बीजेपी की बढ़त पर बोली रागिनी सिंह – जनता के विश्वास की जीत है

Posted by - March 10, 2022 0
धनबाद : चार राज्यों के चुनाव परिणामों में उत्तर प्रदेश, गोवा,मणिपुर और उत्तराखंड में भाजपा की शानदार जीत दर्ज करने…

गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में कला विज्ञान और सामाजिक विज्ञान पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन

Posted by - October 30, 2021 0
धनबाद। गुरु गोविन्द सिंह पब्लिक स्कूल, धनबाद में कोरोना नियमों का पालन करते हुए शनिवार को कला विज्ञान और सामाजिक…

अंतिम संस्कार में ‌शामिल दो लोगों की बस्ताकोला गौशाला तालाब में डुबने से मौत

Posted by - October 1, 2021 0
भगतडीह/ धनसार. मृतक बबन दीवान का शव लेकर अंतिम संस्कार करने आये दो लोगों का बस्ताकोला गौशाला तालाब में डुबकर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *