कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए आइसोलेशन सेंटर बनाएगा RSS 

293 0
धनबाद : RSS प्रमुख मोहन भागवत के धनबाद आगमन पर दूसरे दिन संघ के सह प्रांत कार्यवाह राकेश लाल ने प्रेस वार्ता कर बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष में ग्रामीण क्षेत्र के मंडलों तक संघ काे ले जाया जाएगा। झारखंड में 1264 मंडल और शहर में 847 बस्तियों काे संघ के कार्य से जोड़ा जाएगा।
संघ के कार्यकर्ता तीसरी लहर में सरकार को अधिक से अधिक कैसे सहयोग कर सकते हैं हैं इस पर विशेष रूप से चर्चा हुई। चर्चा में निर्णय लिया गया कि खंड केंद्रों पर आइसोलेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए स्थान और कार्यकर्ता चिन्हित कर लिए गए हैं उनका प्रशिक्षण अंतिम चरण में है।
सर संघ चालक प्रमुख ने प्रकृति को लेकर चिंता जाहिर करते हुए मार्गदर्शन दिया कि किसान खेतों में यूरिया का प्रयोग कर रहे हैं जिससे भूमि बंजर हो रही है इसकी जगह गोवंश के उत्पाद से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी। पीपल, बड़ के पेड़ काटकर हम यूकेलिप्टस के पेड़ लगा रहे हैं जो पानी सूखता है इसकी जगह हमें गिलोय, तुलसी, पीपल  का पौधा लगाना चाहिए, कोरोना वायरस में गिलोय तुलसी कारगर साबित हो रहा है।
संघ जाति विशेष में विश्वास नहीं करता
संघ जाति विशेष में विश्वास नहीं करता। संघ के लिए कोई पराया नहीं है सभी अपने है। संघ में 25 साल कबड्डी खेलने वाला व्यक्ति सामने  वाला की जाति नहीं पहचानता।
झारखंड विधानसभा का मामला सरकार का मसला है
विधायिका स्वयं मंदिर है किसी धर्म विशेष के लिए कमरा आवंटित करना सरकार का फैसला है जहां तक झारखंड में नमाज के लिए कमरा आवंटित करने का फैसला है इस पर सरकार पुनर्विचार कर रही है।
छोटे बच्चों तक मोबाइल पहुंचना चिंताजनक
आज घरों में छोटे बच्चों तक मोबाइल पहुंच गया है। अब अभिभावकों पर निर्भर करता है की वह मोबाइल पर क्या देखते हैं बच्चों को क्या संस्कार दिया गया है। बच्चों का मानसिक विकास कैसे हो।
Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

महाकाल परिवार ने लोगों को मुफ्त में दिखाई फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स, रागिनी सिंह ने बढ़ाया हौसला

Posted by - March 16, 2022 0
धनबाद। आईनॉक्स सिनेमा हॉल में आज महाकाल परिवार द्वारा लोगो को “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म को मुफ्त में दिखाया गया.…

एक बार फिर सक्रिय हुए झरिया मे अवेध चावल के धंधेबाज, कार्रवाई के बावजूद हौसले बुलंद

Posted by - July 16, 2022 0
झरिया: पुलिस प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी गरीबों का निवाला ढकारने का अवैध कारोबार धड़ल्ले से फल फूल…

झरिया मे “वन वे” का नियम बना मजाक, वाहन चालक खुलेआम उड़ा रहे है, नियमों की धज्जियाँ

Posted by - October 21, 2021 0
झरिया: बीते कुछ दिनों पूर्व ही जिला प्रशासन द्वारा सड़क जाम से निजात दिलाने के बड़े बड़े सरकारी वादे फिलहाल…

कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए मनाया जाएगा श्री गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव 

Posted by - November 17, 2021 0
धनबाद : शहर के बड़ा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बुधवार को प्रेस वार्ता की। जिसमे बताया गया कि इस वर्ष…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *