सतरंग 2021 का आगाज- झारखण्ड समेत 5 राज्यों से प्रतिभागियों ने लिया भाग

516 0

धनबाद। शुक्रवार से सीसीडब्ल्यूओ कम्युनिटी हॉल स्टील गेट में दो दिवसीय पांचवी ऑल इंडिया म्यूजिक डांस एंड ड्राइंग कंपटीशन सतरंग 2021 का शानदार आगाज हुआ। जिला परिषद सदस्य प्रियंका पाल राजेंद्र प्रसाद ललन आनंद सर अवधेश कुमार सिंह मिथिलेश कुमार प्रसाद राजेंद्र रजक सरसी चंद्रा संजय चंद्रा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

मुख्य आयोजनकर्ता संतोष रजक ने बताया कि कोरोनाकाल के बाद इस तरह के आयोजन से बच्चों में फिर से अपनी कला को स्टेज पर प्रदर्शित करने का अवसर मिला। उड़ीसा ,बंगाल ,बिहार, झारखंड ,उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने कथक नृत्य क्लासिकल नृत्य, फोक डांस , सोलो डांस ,ग्रुप डांस, बॉलीवुड डांस ,सेमीक्लासिकल ,क्लासिकल ,ऑडसी एवं अन्य नृत्य प्रतिस्पर्धा में भाग ले रहे हैं।

जाने माने आर्टिस्ट शीतल कुमार उरांव एवं शंभू कुमार दास जज की भूमिका निभा रहे हैं। नृत्य प्रतिस्पर्धा पूर्ण होने के उपरांत शनिवार को विजेताओं की घोषणा की जाएगी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

संदिग्ध परिस्थिति में खड़ा हाइवा को पुलिस ने किया जब्त, जांच मे जुटी

Posted by - May 2, 2022 0
धनसारःचांदमारी ट्रासपोर्टिंग मार्ग में रविवार की सुबह लगभग आठ टन कोयला लोड एक हाईवा संदिग्ध परिस्थिति मे खड़ा मिला।सूचना पाकर…

Video-1992 झरिया पटाखा कांड विशेष- वो ख़ौफ़नाक मंजर याद कर भर जाती है अपनो को खोये हुए लोगो की आंखे

Posted by - October 26, 2021 0
झरिया : दीपावली नजदीक आने के साथ ही झरिया शहर के बाजार गुलजार हो गए हैं। बाजार में बिकने वाली…

रेल कर्मचारियों का विशाल विरोध प्रदर्शन, 50 प्रतिशत पोस्ट सरेंडर का विरोध

Posted by - May 27, 2022 0
धनबाद,ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर और ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय और…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *