नहाने के क्रम में डूबा छात्र उत्सव, खोजबीन जारी, रागिनी सिंह पहुंची

92 0

झरिया: तीसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलकडीह रानी सती कॉलोनी निवासी राजकुमार सिंह के 13 वर्षीय पुत्र उत्सव कुमार नहाने के क्रम में सुबह गोलकडीह स्थित टू सिम पोखरिया में डूब गया। स्थानीय लोगों के द्वारा अपने स्तर से काफी खोजबीन की जा रही है लेकिन अब तक उसका कोई भी पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि उत्सव चार लड़कों के साथ स्नान करने गया था जहां उनमें से एक लड़का डूब रहा था जिसे बचाने के लिए उत्सव पानी में कूदा, जिसे बचाने गया था वह लड़का  तो बच गया लेकिन उत्सव पोखरिया में डूब गया। सूचना पाकर आसपास के लोग और तीसरा पुलिस मौके पर पहुंचे।

उत्सव कुमार  अष्टम का छात्र बताया जाता है। उसकी एक बहन भी है। वही घटना की सूचना मिलने पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह घटनास्थल पर पहुंची। धनबाद उपायुक्त को दूरभाष पर संपर्क कर मामले की  जानकारी दी, उत्सव को ढूंढने को लेकर गोताखोर उपलब्ध कराने की बात कही लेकिन सरकारी व्यवस्था न होने के कारण श्रीमती रागिनी सिंह ने अपने सहयोगियों की मदद से गोताखोरों से संपर्क कर जल्द से जल्द घटनास्थल पर आने की बात कही।

लोगों का कहना है कि पानी की दिक्कत के कारण लोग पोखरिया में नहाने आते हैं।  गोताखोर का इंतजार किया जा रहा है। जहा मौके पर उत्सव कुमार के चाचा रामकुमार सिंह चचेरा भाई हर्ष कुमार एवं अन्य परिजनों के अलावा कई स्थानीय लोग मौजूद थे ।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

बाघमारा कॉलेज का दो दिवसीय 42 वां स्थापना दिवस समारोह 29 व 30 नवंबर को

Posted by - November 27, 2021 0
बाघमारा। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्विद्यालय अंतर्गत बाघमारा कॉलेज में दो दिवसीय 42वां स्थापना दिवस समारोह 29 व 30 नवंबर…

इंडियन पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Posted by - December 22, 2022 0
धनबाद राजगंज खरनी मोड  स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के आयोजन…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *