कीजिए करीब से चांद का दीदार! चंद्रयान 3 ने भेजी ये खास तस्वीर

102 0

चंद्रयान 3 चांद के काफी करीब पहुंच गया है। उसकी तरफ से चांद की एक काफी करीब वाली फोटो भेज दी गई है। उस तस्वीर में चांद पर काले धब्बे दिखाई दे रहे हैं, काफी अंधेरा है। इससे पहले भी चंद्रयान की तरफ से चांद की कई तस्वीरें भेजी गई थीं, उन तस्वीरों में तो चांद काफी खूबसूरत दिखाई दे रहा था। लेकिन अब जो तस्वीर भेजी गई है, उसमें काफी अंधेरा है। लेकिन साफ पता चला रहा है कि भारत का मून मिशन चांद के काफी पहुंच गया है।

इसरो की तरफ से ट्विटर पर चांद की ये नई तस्वीर शेयर की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि आज चंद्रयान 3 के लिए काफी अहम दिन है। विक्रम लैंडर की डीबूस्टिंग होने जा रही है यानी कि उसे अपनी रफ्तार कम करनी होगी। कम रफ्तार के बाद ही भारत का चंद्रयान 3 चांद की निचली कक्षा में पहुंच जाएगा। इसके बाद का सफर और ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहेगा और लगातार विक्रम को अपनी रफ्तार कम करनी होगी।

यहां ये समझना जरूरी है कि पिछली बार चंद्रयान 2 इसी वजह से चूक गया था क्योंकि ऐन वक्त पर वो अपनी रफ्तार कम नहीं कर पाया था। ऐसे में उसने सॉफ्ट लैंडिंग की जगह क्रैश लैंडिंग की थी। लेकिन इस बार पुरानी गलतियों से काफी सीखा गया है। वैज्ञानिकों को पूरा भरोसा है कि इस बार भारत का मिशन कामयाब भी होगा और एक नया इतिहास भी रचा जाएगा। वैसे रूस लूना 25 भी चांद के दक्षिणी ध्रुव पर ही लैंडिंग की तैयारी कर रहा है। जापान का मिशन भी उड़ान भर चुका है। ऐसे में चांद पर पहुंचने की होड़ कई सालों बाद फिर देखने को मिल रही है।

वैसे बाकी देशों की तुलना में भारत का चंद्रयान 3 काफी कम बजट में तैयार किया गया है। जितने रुपये में किसी हॉलीवुड फिल्म को तैयार किया जाता है, उसके आधे पैसों में भारत का चांद मिशन पूरा होने जा रहा है। 23 अगस्त को वो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने जा रहा है। उस समय क्योंकि धूल काफी ज्यादा उड़ेगी, ऐसे में ये प्रक्रिया धीमी रहने वाली है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

संसद में चीन पर चर्चा को लेकर डटा विपक्ष, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ 12 पार्टियों का प्रदर्शन

Posted by - December 21, 2022 0
राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के साथ विपक्षी दलों ने चीन पर चर्चा…

PM Modi ने सोशल मीडिया पर तिरंगे को बनाया DP, देशवासियों से भी की प्रोफाइल पिक्चर बदलने की अपील

Posted by - August 2, 2022 0
कोरोना महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देशवासियों को संबोधित करते दिखे। इस दौरान उन्होंने कई बार देशवासियों से…

सपा को झटका- विधायक दारा सिंह ने विधानसभा से दिया इस्तीफा, फिर से BJP का थामेंगे दामन

Posted by - July 15, 2023 0
उत्तर प्रदेश के मऊ से सपा विधायक दारा सिंह चौहान ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने…

नारायणी परिवार के नए अध्यक्ष बनाए गए प्रवीण भिवानी वाला

Posted by - July 15, 2022 0
झरिया:धार्मिक-सांस्कृतिक-सामाजिक संस्था नारायणी परिवार के नए अध्यक्ष प्रवीण भिवानीवाला बनाए गए हैं। धैया निवासी प्रवीण को श्री रानी सती मंदिर…

पीएम मोदी ने किया होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन, 300 मरीजों का हो सकेगा एक साथ इलाज

Posted by - August 24, 2022 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा और पंजाब के दौरे पर हैं जहां उन्होंने दो अस्पतालों का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री हरियाणा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *