अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छ भारत अभियान में धनबाद से 11000 किग्रा प्लास्टिक कचरा का संग्रह व निपटान का लक्ष्य

231 0

धनबाद। नेहरू युवा केन्द्र संगठन आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान चला रही है। अभियान की कड़ी में लोगों में प्लास्टिक के इस्तेमाल से होनेवाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

संगठन के जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने बताया केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नेहरू युवा केंद्र संगठन के माध्यम से देश के 744 जिलों में स्वच्छ भारत अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।

इस अभियान की अवधि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक है। अभियान के दौरान देश भर से 75 लाख किग्रा प्लास्टिक कचरा संग्रह करने और उसका निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है।

धनबाद में इस संगठन के राष्ट्रीय युवा स्वंय सेवकों और युवा मंडल के सदस्यों के साथ 30 दिनों में 11 हजार किग्रा प्लास्टिक कचरा का संग्रह और निष्कारण का लक्ष्य है। इस अभियान में जिले के हर पंचायत को कवर किया जाएगा।

अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन राष्ट्रीय युवा स्वंय सेवकों का चयन कर उन्हें राम राज्य स्तर पर भेजा जाएगा। चयनित सेवकों को केंद्रीय युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर तथा ओलंपियन पैरा ओलंपियन के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया अभियान का उद्देश्य लोगों में व्यवहारिक बदलाव लाना है। लोग प्लास्टिक के इस्तेमाल से होनेवाले नुकसान के बारे में जागरूक हो। ग्राम स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक संदेश पहुँचाने का प्रयास है।

इस अभियान के तहत लोगों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, जहां-तहां कचरा नहीं फेंकने, श्रमदान कर गांव को स्वच्छ बनाने आदि का संदेश दिया जा रहा है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

पुलिस लाइन स्थित सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ियों में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

Posted by - November 1, 2021 0
धनबाद। बीती शाम पुलिस लाइन स्थित सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ियों में आग लगने से अफरातफरी का माहौल हो गया था।…

रामधारी सिंह दिनकर की लिखी हुई नाटक की प्रस्तुति कार्यक्रम में शामिल होंगे रणविजय सिंह

Posted by - May 28, 2022 0
धनबाद.5 जून को धनबाद में रामधारी सिंह दिनकर की लिखी हुई नाटक की प्रस्तुति का आयोजन किया जाएगा। इसी तहत…

जिसका कोई नहीं उसका चिन्ना है- आइये जानते है इस अस्पताल की सुविधाओं के बारे में

Posted by - December 2, 2022 0
CHENNA HEALTH CARE PRIVATE LIMITED- चिन्ना हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड झारखंड में अपने अस्पताल की शुरुआत कर रही है।  कॉर्पोरेट…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *