केरेडारी(आवाज)।
प्रखण्ड के कण्डाबेर पंचायत अंतर्गत पड़ने वाला इतिज,सिरमा,नावाडीह एवं बसरिया गांव जाने का मुख्य पुल नही जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बता दे कि उक्त चार गांव जाने के क्रम में देवघटवा नदी पड़ता है।इस नदी में पुल नही है,जिसके कारण इन गांव के लोगो को बरसात में प्रखण्ड मुख्यालय से संपर्क कट जाता है।विकट परिस्थिति में गांव के लोगो को मार्ग बदलकर आना-जाना पड़ता है।जबकि यह दलित आदिवासियों का गांव है।केरेडारी प्रखण्ड मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर उतरी दिशा में यह चार गांव बसा है।जिसमे इतिज गांव के लगभग 405 की आबादी,सिरमा गांव के 207,नावाडीह के204 एवं बसरिया गांव के125 की आबादी हैं।नदी में पुल नही होने से कुल 941 की आबादी प्रभावित है।इस बाबत इतिज गांव के धनराज गंझु ने बताया कि देवघटवा नदी में पुल नही रहने के कारण हमलोंग चार गांव के लोगो को बरसात में काफी परेशानी होती है।अस्पताल व गांव से बाहर जाने के लिए मार्ग बदलना पड़ता है।विशेष परिस्थिति में नावाडीह होकर जाते है,जो 05 किलोमीटर अधिक घूमना पड़ता है।
क्या कहते है इन गाँवो के लोग :-
इस बाबत भोला गंझु,कुलदीप गंझु,सुरेश गंझु,बिक्रम गंझु,दिनेश मिंज,बिक्रम उरांव,कार्तिक गंझु, चन्द्रदेव गंझुसमेत अन्य लोगो ने बताया कि हमलोगों को पुल का अतिआवश्यक है,चुकी बरसात में हमलोगों को गांव से बाहर
जाने में काफी परेशानी होती है,आगे बताया कि चुनाव कब समय लोगो वोट मांगने के लिए सिर्फ गांव पँहुचते है
एवं तरह-तरह के वादे कर लौट जाते है,फिर हाल-चाल पूछने भी कोई गांव नही पँहुचते है।
क्या कहते है मुखिया: -इस संदर्भ में कण्डाबेर पंचायत के मुखिया दिनेश साव ने बताया कि देवघटवा नदी में पुल निर्माण के लिए एनटीपीसी,डीएमएफटी,स्थानीय विधायक एवं प्रखण्ड मुख्यालय में लिखित आवेदन दे चुके हैं लेकिन अब तक कोई विभाग सुधि नही लिया है।