झरिया में भव्य निशान शोभायात्रा के साथ तीन दिवसीय फाल्गुन महोत्सव का हुआ आगाज

519 0

झरिया में भव्य निशान शोभायात्रा के साथ तीन दिवसीय फाल्गुन महोत्सव का आगाज हो चुका है। रविवार को बाबा श्री श्याम की विधिवत पूजा अर्चना की गई। इसके बाद लाल बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निशान शोभायात्रा निकाली गई।वही इस शोभायात्रा में कई समुदाय के लोग भी शामिल हुए। यह शोभा यात्रा लक्ष्मीनिया मोड़, सब्जी पट्टी, बाटा मोड़, मेन रोड, 4 नंबर, धर्मशाला रोड होते हुए वापस लौटी। बाबा के चरणों में भक्तों ने निशान अर्पित किया। निशान शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में श्याम भक्त निशान लिए हुए चल रहे थे। निशान शोभायात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों किनारे और छतों पर लोगों की भीड़ थी। निशान शोभायात्रा में शामिल श्याम भक्त अबीर गुलाल उड़ाते हुए और बाबा श्याम का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। बाबा श्याम के जयकारा से पूरी झरिया श्याममय में हो गई है। निशान शोभायात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया गया। झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने श्याम भक्तों के बीच फ्रूटी का वितरण किया। शाम को भजन कीर्तन और बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

क्रीसेंट इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया विश्व योग दिवस

Posted by - June 21, 2023 0
गोविंदपुर। क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल ने विश्व योग दिवस नर्सरी से आठवीं की गर्मी की छुट्टियों के कारण छात्रों द्वारा ऑनलाइन…

चाउमीन दुकान के विवाद में पति ने तावा से किया पत्नी पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Posted by - October 20, 2021 0
तोपचांची। चाट चाउमीन दुकान को लेकर हुए विवाद में पति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला किया और उसका गला…

पूर्व विधायक के पुत्र अशोक लाल को मिली जान मारने की धमकी, फोन पर कहा राजनीति करते हो काट दूंगा

Posted by - September 24, 2021 0
कतरास। बाघमारा के पूर्व विधायक स्व ओपी लाल के पुत्र कांग्रेस नेता अशोक लाल को गुरुवार की रात फोन से…

धनबाद ट्रैफिक थाना में तैनात दो कर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई

Posted by - August 31, 2022 0
धनबाद ट्रैफिक थाना में तैनात दारोगा सुनील कुमार झा एवं हवलदार ललिता तिग्गा को  सेवानिवृत्त होने पर ट्रैफिक डीएसपी राजेश…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *