झरिया : पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उठा गुलाब तुफान का असर लगातार झरिया मे देखने को मिल रहा है। तीन दिनों की झमाझम बारिस से गुरुवार देर रात झरिया के चौथाईकुली स्थित धर्मनगर मे तीन मकान ढह गए।
स्थानीयों के अनुसार तीनों आवास के गृहस्वामी मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते है जिसमे से एक विष्णु प्रधान शाररिक रूप से विकलांग है अब ऐसे मे यह लोग जिला प्रशासन से मदद की उमीद लगाए बैठे है।
गृहस्वामी विष्णु प्रधान ने बताया कि एका एक हुए इस जल प्रलय से अपना आवास हमने खो दिया। अभी तक कोई अधिकारी या प्रतिनिधि हमारा दुख दर्द जानने नही आया है। विष्णु प्रधान , मिना प्रधान ,मुकेश पांडेय का मकान इस चक्रवात तूफान के कारण ढह गया।