यूपी-बिहार की ओर बढ़ा चक्रवात, जिले में खिली राहत की धूप, 2 अक्टूबर तक फीडर बादल कराते रहेंगे हल्की बारिश

360 0

धनबाद। पिछले दो दिनों से हो रही आफत की बारिश से जिले के लोगों को राहत मिली है। शुक्रवार की सुबह से ही धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विशेषज्ञ सह क्लाउड ट्रैकिंग एक्सपर्ट डॉ एसपी यादव ने बताया कि गुरुवार की देर रात से चक्रवात यूपी व बिहार की ओर बढ़ गया है। अब धनबाद इस चक्रवात के प्रभाव से मुक्त हो चुका है। हालांकि शहर, आवासीय कॉलोनियों, सड़कों पर लगे पानी को निकालने में नगर निगम, जिला प्रशासन के साथ आम लोगों को खासी मसक्कत करनी होगी। कई इलाकों की बिजली व्यवस्था अब भी चरमराई हुई है जिसे दुरुस्त करने में समय लगेगा।

चक्रवात की आकर्षित होने वाले बादल कराते रहेंगे हल्की बारिश

डॉ यादव ने बताया कि यूपी और बिहार की ओर बढ़ा चक्रवात अभी भी मजबूत स्थिति में है। इस कारण वह फीडर बादलों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। बताया कि पश्चिम बंगाल की ओर से चक्रवात की ओर जाने वाले फीडर बादल धनबाद व झारखंड के उत्तर-पूर्वी, मध्य और पश्चिमी भाग में स्थित जिलों से होकर गुजरेंगे। जिसके कारण यहां 2 अक्टूबर की दोपहर तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होते रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने आज के लिए जारी किया अलर्ट

वहीं दूसरी ओर मौसम विज्ञान विभाग रांची ने शुक्रवार की सुबह बुलेटिन जारी करते हुए गुमला, खूंटी और सिमडेगा जिलों के कुछ भागों में बारिश होने की प्रबल संभावना जताई है। इसके साथ ही झारखंड राज्य के पश्चिमी और उत्तरी जिले जो बिहार और यूपी से लगे हैं में भी बारिश होने की संभावना जताई हैं। इनमें कोडरमा, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार और लोहरदगा जिले शामिल हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

यौन शोषण के आरोप में झामुमो जिलाध्यक्ष निलंबित- विवाहित होते हुए भी शादी का दिया था झांसा

Posted by - July 11, 2023 0
हजारीबाग। झामुमो जिलाध्यक्ष शम्भूलाल यादव को झामुमो केंद्रीय समिति ने निलंबित कर दिया है। केंद्रीय समिति ने पूरे प्रकरण की…

सीएम हेमंत सोरेन को झटका- CBI, ED जांच की मांग वाली याचिकाएं हाईकोर्ट ने बताया मेंटेनेबल, 10 को सुनवाई

Posted by - June 3, 2022 0
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी लोगों और परिजनों के फर्जी कंपनियां चलाने और करोड़ों रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग…

पत्रकार के साथ मारपीट को लेकर राजद जिला उपाध्यक्ष ने की निंदा

Posted by - July 16, 2023 0
सिमरिया : अखबारों में इन दिनों पत्रकार उत्पीड़न का मामला सुर्ख़ियों में है जो बिलकुल दुर्भाग्य है। अखबारों में युवा…

हेमंत सरकार का बड़ा ऐलान- यूक्रेन से अपने खर्चे पर वापस लौटे झारखंड के लोगों को मिलेंगे टिकट के पैसे

Posted by - February 26, 2022 0
यूक्रेन (Ukraine)  में जारी तनाव के बीच झारखंड (Jharkhand) के बहुत से लोग वहां फंसे हुए हैं. राज्य सरकार उन…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *