भय, भूख और भ्रष्टाचार मुक्त समाज निर्माण के लिए गांधी के विचारों पर चलना होगा – दीप नारायण सिंह

806 0

तोपचांची । शनिवार  को गांधी जयंती के अवसर पर यूथ फोर्स के कार्यकर्ताओं ने यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में पुराना बाजार, गोमो में अवस्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने सदानंद चौक से जुलूस के शक्ल में नारा लगाते हुए प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और बारी-बारी से गांधी जी के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि आज के ही दिन 1869 ई. में गुजरात के पोरबंदर में गांधी जी का जन्म हुआ था। देश की आजादी में उन्होंने निर्णायक भूमिका अदा की। वे हर हमेशा गांव- गरीब, मजदूर- किसान, दलित ,शोषित ,पीड़ित, समाज के लोगों को मुख्यधारा में जोड़ आगे बढ़ाने के लिए चिंतन करते थे। देश की आजादी के बाद गांधी जी स्वतंत्र भारत में गांव -गरीब, मजदूर- किसान के उत्थान के लिए योजना बनाकर उनके आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी देश के शासन सत्ता में करवाना चाहते थे।
केंद्र सरकार और राज्य सरकार को गांधी जी की विचारों का भारत बनाने की योजना बनाना चाहिए। जब तक गांधी जी की सोच को गांव- गरीब, मजदूर- किसान के बीच क्रियान्वित नहीं किया जाएगा तब तक देश और राज्य का सर्वांगीण विकास नहीं हो सकता। भय, भूख और भ्रष्टाचार मुक्त समाज निर्माण के लिए गांधी के विचारों पर चलने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोमो मंडल यूथ फोर्स के अध्यक्ष कमलेश मंडल, जितेंद्र पांडे, अकरम अंसारी, मो. यूनुस अंसारी, महेंद्र दास, सचिन मंडल, प्रदीप सिंह, प्रिंस कुमार, सुभाष सिंह, बिट्टू मंडल, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद फरीद मोहम्मद फरीद, मोहम्मद हफीज, एलून सुलेमान, हज्मत खुर्शीद, मोहम्मद अख्तर,आदि उपस्थित हुए।
Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

गिरिडीह राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी आश्रम के पंडित ने रणविजय सिंह को किया सम्मानित

Posted by - June 21, 2022 0
धनबाद।धैया गोकुल बंग्लो में एच.एम.एस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बी.जे.के.एम.एस के महामंत्री रणविजय सिंह से गिरिडीह राधा कृष्ण नगर दासडीह…

तीन दिवसीय रंग-रंगीला फागुन महोत्सव पर निकली शोभायात्रा, रागिनी सिंह हुई शामिल

Posted by - March 2, 2023 0
झरिया: श्री श्याम मित्र मिलन मंदिर समिति झरिया द्वारा तीन दिवसीय रंग-रंगीला फागुन महोत्सव गुरूवार 2 मार्च से शुरुआत हो…

सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को मिले सरकार द्वारा घोषित 4 लाख मुआवजा- रागिनी सिंह

Posted by - March 25, 2022 0
धनबाद : कतरास मोड़ के नजदीक हुए सड़क दुर्घटना में मृत दो युवकों के प्रति भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने…

अमन सिंह गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले में 5 गिरफ्तार, हथियार भी बरामद 

Posted by - February 24, 2022 0
धनबाद पुलिस को धनबाद में व्यवसायियों से फोन पर अमन सिंह गैंग के सदस्यों द्वारा रंगदारी मांगे जाने के मामले…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *