संघ गैर राजनीतिक संगठन होते हुए देश का सबसे बड़ा श्रम संगठन : नामधारी

257 0

धनबाद। लोदना क्षेत्र के बरारी शाखा का नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष रमेश कुमार राम, सचिव विजय कुमार यादव का मुख्य रूप से निर्वाचित किए गए। इनके सानिध्य में अन्य संगठन को छोड़कर धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता दर्जनों लोगों ने ग्रहण किया। धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री सह केन्द्रीय सलाहकार समिति के सदस्य रामधारी ने सभी प्रतिनिधियों को पुष्प गुछ एवं माला पहनाकर सबका स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ गैर राजनीतिक संगठन होते हुए देश का सबसे बड़ा श्रम संगठन है। इस संगठन में किसी भी सभा या कार्यक्रम को संचालित करने के पूर्व भारत माता की जय के उद्घोष के बाद कार्यक्रम को प्रारंभ करते हैं। किसी व्यक्ति विशेष का नाम का उद्घोष हम लोग नहीं करते हैं। इसमें अनुशासन एवं नियमानुसार कार्य को प्रतिपादित किया जाता है।

इसमें जो भी सदस्य होते हैं वह मजदूर  ही होते हैं तथा मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि प्रबंधन के सामने जो भी  आप की समस्याएं आएगी उसे सुलझाने का प्रयास करेंगे। बैठक में संयुक्त महामंत्री सुभाष माली, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामनाथ गोप, सचिव दयाराम यादव, उमा शंकर विद्यार्थी, मदनलाल बाऊरी, सुखदेव शर्मा, राज किशोर गुप्ता, सुरेश प्रसाद पासवान, अधीन सिंह, ओम प्रकाश ओझा, मंगरु बरई आदि लोग उपस्थित रहे।

ये है नए कमिटी का प्रारूप

नई कमिटी का प्रारूप इस प्रकार है। अध्यक्ष रमेश कुमार राम, कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद अतहर हुसैन अंसारी, उपाध्यक्ष नरेश प्रसाद महतो, शक्ति पदों रजवार, दुर्गादास बाउरी और  सिद्धनाथ सिंह, सचिव विजय कुमार यादव, संयुक्त सचिव सपन बनर्जी, सोयब आलम खां, शंकर राय और महादेव किस्कू, संगठन सचिव दिलीप कुमार सिंह, संगठन मंत्री रवि कुमार सिंह, कोषा अध्यक्ष आनंद महतो, कार्यकारिणी सदस्य सुखदेव साव, अजय सिंह सुखदेव पासवान, राम कुमार गुप्ता, ऋषि गौतम, देवेन उरांव, सरला मोदी, कुंदन कुमार, मुनीलाल गौंड विनोद हेंब्रम, पारस पासवान तथा और लोग सदस्य के रूप में मनोज पासवान ,अरविंद नोनिया, रामाशंकर लोध , दुर्गादास बाउरी, धनंजय चौबे , योगेश कुमार आदि सदस्यों ने सदस्यता लिया।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

वीडियो-विधायक ढुल्लू व पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो के लोकल सेल मजदूर समर्थकों में तनाव, विधायक समर्थकों ने लगाए जलेश्वर महतो मुर्दाबाद के नारे

Posted by - September 7, 2021 0
कतरास। बीसीसीएल एरिया चार के कांटापहाड़ी कांटा घर के समीप चल रहे कांग्रेस के बैनर तले असंगठित मजदूरों का अनिश्चितकालीन…

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड के द्वारा वैष्णोदेवी के साथ अमृतसर दर्शन

Posted by - July 24, 2022 0
धनबाद.इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड जोकि रेल मंत्रालय भारत सरकार का ही उपक्रम है प्रतिवर्ष की तरह इस…

हाइवा की तेज रफ़्तार पर लगाम लगाए बीसीसीएल- रागिनी सिंह ने BCCL अध्यक्ष को लिखा पत्र

Posted by - October 14, 2022 0
झरिया एवं कोयलांचल हाइवा दुर्घटना से निराकरण के संबंध में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जनता मजदूर संघ के संयुक्त…

आंतरिक संसाधन की मासिक बैठक में उपायुक्त ने कहा,राजस्व वसूली में कार्रवाई, जीएसटी, कोयला परिवहन पर रखे नजर

Posted by - September 15, 2021 0
धनबाद। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) तथा माइनिंग विभाग आपस में समन्वय रखकर कोयला परिवहन पर पैनी निगाह रखें। कोयला…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *