देवघर- 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सुअवसर पर आज भारत विकास परिषद देवघर शाखा ने प्रातःकाल अपने गोद लिए गांव सिंघवा में जाकर गांव के महिला, पुरुष और बच्चों को योगाभ्यास कराया। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रसिद्ध योग प्रशिक्षक निशान्त जी ने काफी रोचकपूर्ण तरीके से ग्रामीणों को योग की आवश्यकता बताते हुए सामान्य योगाभ्यास कराया।
उन्होंने स्वांस के विभिन्न योग और ध्यान के माध्यम से योग का गूढ़ रहस्य का अनुभव कराया। देखा गया कि गांव के लोग अब भी योग के महत्व से अनभिज्ञ हैं। योगाभ्यास के साथ-साथ जीवन में हंसी, मुस्कान और तनावरहित जीवन जीने की कला के मर्म को समझाने का प्रयास किया गया।
मैडिटेशन, योग, भक्ति और संगीत मनुष्य को तनाव से दूर रखता है तथा स्वस्थ जीवन देता है। परिषद के उपाध्यक्ष आलोक मल्लिक ने बताया कि योग वास्तव में मन, शरीर और आत्मा का मिलन कराता है और जीवन को सरल सहज बनाता है। वहीं अध्यक्ष ई. प्रकाश चन्द्र सिंह ने ग्रामीणों से आज सिखाए गए योग और उसके दर्शन को अपने जीवन में उतारने को कहा तथा बताया कि हरेक व्यक्ति को कम से कम आधा घंटा प्रतिदिन योग करना चाहिए और आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन सब यह संकल्प लें कि वे प्रतिदिन योगाभ्यास करेंगे।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्री नारायण दास, सह जिला संघचालक डॉ. एन. डी. मिश्रा, संरक्षक सदस्य डॉ. सुनील सिन्हा, डॉ. गोपाल बर्णवाल, अरुण गुटगुटिया, अध्यक्ष ई. प्रकाश चन्द्र सिंह, सचिव बिलास भुइयां, वित्त सचिव प्रीति कुमारी के साथ ही आलोक मल्लिक, डॉ. नीतू, पुष्पा सिंह, रीता नाथ सहाय, विनीता मिश्रा, संतोष कुमार झा, प्रो. परिमल सिंह, ई.संतोष कुमार सिंह, रणजीत बर्णवाल, एस. डी. मिश्रा सहित कई सदस्य और विशिष्टजन उपस्थित थे। विदित हो कि भारत विजस परिषद का यह प्याऊ ई. संतोष सिंह के संयोजकत्व में परासर परिवार के सौजन्य से चलाया जा रहा था। परिषद ऐसे ही अपने सुधि सदस्यों और सामाजिक सहयोग से सेवा प्रकल्प के कार्य करती है।