भारतीय सेना ने जारी किया अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल, रैली की तिथियां भी घोषित

209 0

भारतीय थल सेना ने अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी कर दिया है। साथ ही भर्ती रैली की तिथियां भी घोषित कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी भर्ती शेड्यूल और रैली डेट की जानकारी कर सकते हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जुलाई 2022 से शुरू होगी। अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए निर्धारित तिथि से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं), ‌‌अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं) के पदों पर भर्ती की जाएगी।

Indian Army Agniveer Bharti 2022: शैक्षणिक योग्यता
अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर क्लर्क पदों के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं) पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं) पद के लिए 8वीं पास होना अनिवार्य हैं।

Army Agniveer Bharti 2022: आयु सीमा
इन विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की अधितम उम्र 23 वर्ष होनी चाहिए।

Army Agniveer Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
अग्निवीर पदों पर अभ्यर्थियों का चयन भर्ती रैली, मेडिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। रैली में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। वहीं मेडिकल टेस्ट में पास अभ्यर्थी लिखित परीक्षा के लिए योग्य होंगे। लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

Indian Army Agneepath Recruitment 2022: यह भर्ती रैली की संभावित तिथियां
अंबाला जोन – 12 अगस्त 2022 से 10 दिसंबर 2022
बैंगलोर जोन – 10 अगस्त 2022 से 22 दिसंबर 2022
चेन्नई जोन – 13 अगस्त 2022 से 25 नवंबर 2022
दानापुर जोन – 5 सितंबर 2022 से 20 दिसंबर 2022
जबलपुर जोन – 1 सितंबर 2022 से 27 नवंबर 2022
जयपुर जोन – 13 अगस्त 2022 से 12 दिसंबर 2022

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

विधानसभा से रोते निकले विधायक अमर बाउरी, कहा दलित हूँ इसलिए स्पीकर ने कार्य स्थगन प्रस्ताव नहीं पढ़ा

Posted by - September 9, 2021 0
रांची : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को चंदनकियारी से BJP के विधायक और पूर्व मंत्री…

गुजरात में कांग्रेस को पांच से अधिक सीट नहीं मिलेगी, अरविंद केजरीवाल का दावा

Posted by - November 5, 2022 0
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 कई मायनों में खास होने वाला है। किसी भी तरह का नतीजा ऐतिहासिक होगा। अगर बीजेपी…

नवनीत राणा और रवि राणा की बढ़ी मुश्किल, सेशंस कोर्ट से नहीं मिली राहत, 29 अप्रैल तक दाखिल करना होगा जवाब

Posted by - April 26, 2022 0
मुंबई में मातोश्री के बाहर हनुमान चालीस पाठ करने के ऐलान के बाद विवादों में आई अमरावती से निर्दलीय सांसद…

पीएम मोदी हिरोशिमा रवाना, तीन देशों का करेंगे दौरा, छह दिन में 40 कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, 24 नेताओं से करेंगे मुलाकात

Posted by - May 19, 2023 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 19 मई को तीन देशों के छह दिनी दौरे पर रवाना हुए। पीएम मोदी तीन शिखर…

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक, 1 से 14 जून तक होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा

Posted by - June 2, 2022 0
झाझा सरस्वती मंदिर के प्रांगण आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा बैठक रखी गई. अध्यक्षता प्रदेश…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *