इस दिन आएगी कपिल देव और विश्वकप पर बनी फिल्म, रणवीर सिंह ने घोषित की रिलीज डेट

343 0

फिल्म : रणवीर सिंह स्टारर ’83′ फिल्म 2021 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 2019 में घोषित की गई थी, जिसकी कहानी पूर्व कप्तान कपिल देव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट में पहले क्रिकेट विश्व कप जीतने के इर्द-गिर्द घूमती है। जहां फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं रणवीर सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है।

इंस्टाग्राम पर घोषणा करते हुए रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा ’83′ की रिलीज़ की तारीख का खुलासा किया। रणवीर सिंह ने अपकमिंग फिल्म का एक ग्राफिक्स फोटो शेयर किया। कैप्शन में, उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म पांच भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमा थिएटर्स के अंदर बड़े परदे पर रिलीज होगी।

रणवीर सिंह ने लिखा, ‘इट्स टाइम… 83 इस क्रिसमस पर सिनेमाघरों में। हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज।’ यानी साफ है कि रणवीर सिंह की 1983 क्रिकेट विश्वकप पर बनी फिल्म 25 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी। अभिनेता के प्रशंसक और कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस खबर को लेकर रोमांचित नजर आए और खुशी जाहिर की।

83 फिल्म की कहानी 

83 फिल्म 1983 में क्रिकेट में भारत की पहली विश्व कप जीत की कहानी बताती नजर आएगी। रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की मुख्य भूमिका निभाएंगे। दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका निभाएंगी। फिल्म में ताहिर राज भसीन, हार्डी संधू, अम्मी विर्क, साहिल खट्टर, जीवा, पंकज त्रिपाठी, बोमन ईरानी, साकिब सलीम, चिराग पाटिल और जतिन सरना भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

हुगली नदी में प्रवाहित की गयी डिस्को किंग बप्पी लाहिड़ी की अस्थियां

Posted by - March 4, 2022 0
बॉलीवुड इंडस्ट्री में डिस्को किंग नाम से मशहूर बप्पी लाहिड़ी की अस्थियों को पश्चिम बंगाल के हुगली नदी में प्रवाहित…

Hijab विवादः सुनवाई कर रहे HC जज के खिलाफ कन्नड़ अभिनेता का विवादित ट्वीट, गिरफ्तार

Posted by - February 23, 2022 0
हिजाब विवाद की सुनवाई कर रहे कर्नाटक हाईकोर्ट के पैनल में शामिल एक जज के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने को…

बॉलीवुड एक्टर KRK को मुंबई एयरपोर्ट पर उतरते ही पुलिस ने धर लिया, 2 साल पुराने ट्वीट से जुड़ा है मामला

Posted by - August 30, 2022 0
बॉलीवुड अभिनेता और क्रिटिक कमाल आर खान (KRK) मुश्किल में फंस गए हैं। उन्हें मुंबई की मलाड पुलिस ने गिरफ्तार…

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत,सिंगर अदनान सामी पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित

Posted by - November 8, 2021 0
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। कंगना के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *